फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Corrupt JE of electricity department 60 thousand bribe for 5 kilowatt connection Anti Corruption Team caught

UP: बिजली विभाग का भ्रष्ट जेई...पांच किलोवाट के कनेक्शन के लिए 60 हजार की रिश्वत, एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ

Thu, 05 Dec 2024 01:01 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 05 Dec 2024 01:01 PM IST
सार

बिजली विभाग के भ्रष्ट जेई ( जूनियर इंजीनियर) को एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोच लिया। पांच किलोवाट के बिजली कनेक्शन के लिए जेई 60 हजार रुपये की रिश्वत ले रहा था। आरोपी जेई को अदालत में पेशी के बाद मेरठ जेल भेज दिया गया है।  
 

विज्ञापन
Corrupt JE of electricity department 60 thousand bribe for 5 kilowatt connection Anti Corruption Team caught
अवर अभियंता अर्जुन कुमार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में विद्युत कनेक्शन जारी किए जाने के लिए 60 हजार रुपये की रिश्वत मांगने वाले अलीगंज के अवर अभियंता अर्जुन कुमार को अदालत में पेशी के बाद बुधवार को मेरठ जेल भेज दिया गया। अब अवैध कमाई की पड़ताल के लिए उसके घर-ठिकानों पर तलाशी ली जाएगी।
विज्ञापन



 

अलीगंज के मोहल्ला काजी निवासी आबिद अली ने एंटी करप्शन थाना अलीगढ़ में शिकायत की थी। बताया था कि वह हत्सारी रोड पर कबाड़ का काम करता है। यहां पांच किलोवाट के कनेक्शन के लिए 21 नवंबर को आवेदन किया। कर्मचारियों ने बताया कि जेई अर्जुन कुमार ही कनेक्शन का काम और मौका मुआयना करेंगे। जेई से मुलाकात होने पर उन्होंने कनेक्शन के लिए 60 हजार रुपये मांगे। 50 हजार से कम में काम न होने की बात कह दी। पहले 30 हजार और कनेक्शन के समय 20 हजार रुपये देने की बात तय हुई।

ये भी पढ़ें -  मौत से पहले का आखिरी वीडियो: तीन दोस्तों की मस्ती और फिर ऐसा हादसा...कार में फंस गईं लाशें, देखकर कांप गए लोग
 
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली घर पर बुलाया था
एंटी करप्शन टीम ने पड़ताल की तो शिकायत सही मिली। इसके बाद थाना स्तर से ट्रैप टीम गठित की गई और एसपी एंटी करप्शन व डीएम एटा से अनुमति लेकर कार्रवाई की गई। 3 दिसंबर को निरीक्षक राखी के नेतृत्व में अलीगढ़ से एटा आई। गवाह के तौर पर कलेक्ट्रेट से दो कर्मचारियों को साथ लिया। 30 हजार रुपये के 500-500 के नोटों के नंबर नोट कर व उन पर पाउडर इस्तेमाल कर आबिद को दिए गए। फोन पर बात करने के बाद जेई ने आबिद को अलीगंज स्थित बिजली घर पर बुलाया। वहां जाकर आबिद ने रुपये जेई को दे दिए।
विज्ञापन

इशारा मिलते ही टीम ने दबोचा
आबिद का इशारा मिलते ही पहले से मौजूद टीम ने अंदर घुसकर जेई को पकड़ लिया और रुपये बरामद कर लिए। इस बीच जेई विरोध करने लगा, तो टीम उस पकड़कर अलीगंज थाने ले गई। आगे की कार्रवाई वहां बैठकर की गई। निरीक्षक राखी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद टीम जेई को मेरठ ले गई और एंटी करप्शन कोर्ट में पेश किया। प्रभारी निरीक्षक थाना एंटी करप्शन अलीगढ़ देवेंद्र सिंह ने बताया कि अदालत से जेई को जेल भेज दिया गया है। प्रक्रिया के अनुसार उसके घर व अन्य ठिकानों की तलाशी ली जाएगी।

ये भी पढ़ें -  UP: खून से लथपथ लाश, दरवाजा मिला बंद...विवाहिता की जिस तरह से की हत्या, दहल गया दिल;  सिहर उठे लोग

रिश्वतखोरी के आरोपों में कई बार घिर चुका है विद्युत निगम
भले ही रिश्वतखोरी में रंगे हाथों पकड़े जाने का यह पहला मौका है, लेकिन भ्रष्टाचार की तमाम शिकायतें, आरोप इससे पहले भी रहे हैं। खासतौर से जलेसर खंड में तो लाइनमैन से लेकर अभियंता स्तर तक के कर्मियों की शिकायतें काफी ज्यादा रहीं हैं। कई फोन कॉल की क्लिप भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं। इस पर अधिकारियों को कार्रवाई भी करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed