फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Last video before death: Three friends fun and then such accident dead bodies got stuck in car

मौत से पहले का आखिरी वीडियो: तीन दोस्तों की मस्ती और फिर ऐसा हादसा...कार में फंस गईं लाशें, देखकर कांप गए लोग

Thu, 05 Dec 2024 02:45 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संंवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संंवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 05 Dec 2024 02:45 PM IST
सार

एटा में दर्दनाक सड़क हादसे में तीन दोस्तों की मौत हो गई। उनकी मौत के बाद परिजनों में चीत्कार मची हुई है। वहीं सड़क हादसे से छह घंटे पहले का एक वीडियो सामने आया है, जो कार चलाते हुए उन युवकों ने फेसबुक पर डाला था।

विज्ञापन
Last video before death: Three friends fun and then such accident dead bodies got stuck in car
Road accident in Etah - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एटा के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में एक कार ट्रक से टकरा गई। इसके कारण उसमें सवार तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। इससे कुछ ही घंटे पहले इन लोगों ने गाड़ी में स्टंटबाजी की रील बनाकर फेसबुक पर डाली थी।
विज्ञापन


नगला समन निवासी आशीष कुमार ने बताया कि भाई अनूप कुमार (28) मंगलवार की देर रात अपने दोस्तों के साथ कार में सवार होकर थाना अवागढ़ क्षेत्र के नगला गलुआ जा रहा था। रात करीब 11 बजे कार जैसे ही आगरा रोड पर कोतवाली देहात के गांव गदनपुर के पास पहुंची, सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार भाई समेत नगला गलुआ निवासी विजय उर्फ करू और निधौली कलां थाना क्षेत्र के गांव जिटौली निवासी इकेश की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन





 

कार में फंस गईं थी लाशें
तीनों की लाशें कार में बुरी तरह फंस गईं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। कार में फंसी लाशों को बाहर निकाला गया। इसके बाद तीनों के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। तीनों ही दोस्त अविवाहित थे। दो महीने पहले ही इकेश ने अपनी कार बेची थी, जो अनूप ने खरीदी थी। कार को अनूप चला रहा था और बाकी दोनों दोस्त गाड़ी में बैठे हुए थे।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर नजर आई रील
इन लोगों के कार चलाते समय स्टंटबाजी करने की रील सोशल मीडिया पर नजर आई। इकेश ने अपने फेसबुक अकाउंट की स्टोरी पर मंगलवार शाम करीब 5 बजे इस रील को लगाया। इसमें कार सड़क पर गोल चक्कर लगाती नजर आ रही है। इस रील को लगाने के करीब छह घंटे बाद यह हादसा हो गया।

विज्ञापन

एक युवक का मिला आधार कार्ड
गाड़ी में अमित निवासी भगनेर थाना एका जिला फिरोजाबाद का आधार कार्ड मिला है। हालांकि, घटनास्थल के पास या अस्पताल में वह कहीं नहीं पाया गया। पुलिस इसकी भी पड़ताल में जुटी हुई है।

बचपन से साथ रहे और साथ ही छोड़ गए दुनिया
हादसे में जिन तीन युवकों की मौत हुई है, वे गांव के माहौल में दोस्त बने। बचपन से बड़े होने तक साथ रहे और एक साथ ही दुनिया भी छोड़ गए। पोस्टमार्टम गृह पर आए उनके परिजन भी यही बातें बोलते हुए गमगीन नजर आ रहे थे।

शादी में शामिल होने आए थे तीनों दोस्त 
गांव जिटौली का इकेश और गांव नगला समन का अनूप वर्तमान में नोएडा में रह रहे थे। एक ट्रैवल एजेंसी में कार ड्राइविंग का काम करते थे। जबकि विजय उर्फ करू एटा में ही ऑटो चलाता था। मंगलवार रात ट्रक-कार की भीषण भिड़ंत के बाद तीनों दोस्तों के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी पर लाया गया। वहां मौजूद हर कोई उनकी दोस्ती की चर्चा कर रहा था। इकेश के मौसी के बेटे ललित ने बताया कि इकेश के ममेरे भाई की शादी 18 नवंबर को हुई थी। तीनों दोस्त एक साथ छुट्टी लेकर इस शादी में पहुंचे थे।

अटूट रही दोस्ती 
इनकी दोस्ती ऐसी थी कि कोई एक-दूसरे से अलग नहीं होना चाहता था। पिछले दो-तीन दिनों से तीनों एक साथ ही कहीं घूमने भी गए थे। मगर किसी को यह नहीं पता था कि तीनों की मौत भी एक साथ हो जाएगी। कई बार इन लोगों से साथ रहने के लिए मना भी किया गया। लेकिन यह एक दूसरे का साथ नहीं छोड़ते थे। कई बार इस बात को लेकर परिजन से बोलचाल भी बंद हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed