फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Corona: Wave is very strong, cases tripled in three days

सावधान! बेहद संक्रामक है यह लहर: तीन दिन में तीन गुने हुए केस

Sat, 15 Jan 2022 07:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 07:12 PM IST
विज्ञापन
Corona: Wave is very strong, cases tripled in three days
एटा। कोरोना की यह लहर बेहद तेज है। महज पांच दिन में मामले तीन गुने हो गए हैं। 28 दिसंबर को पहला केस मिलने के बाद जहां 79 का आंकड़ा पहुंचने में 15 दिन का समय लगा था। वहीं अगले तीन दिन में कुल संख्या 249 पहुंच गई है। 12 से 14 जनवरी तक तीन दिन में ही 170 नए मामले आए हैं। ऐसे में सावधानी बरतना बेहद जरूरी है, नहीं तो इसकी चपेट में आने में देर नहीं लगेगी।
विज्ञापन

-----------------
स्वस्थ हुए 54 लोग
संकट के बीच राहत की बात है कि लोग तेजी से स्वस्थ भी हो रहे हैं। 54 संक्रमित पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। इनमें सीएमओ, कलक्ट्रेट के एक अधिकारी और जेल में पाए गए सभी बंदी भी शामिल हैं। सीएमओ डॉ. उमेश त्रिपाठी कहते हैं कोरोना से डरें नही, लड़ें। सावधान रहें और इस महामारी को मात देने में मदद करें।
विज्ञापन

----------------
दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी
मेडिकल कॉलेज के परामर्शदाता डॉ. एस. चंद्रा बताते हैं कि हम सभी ने दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी सुना है लेकिन इसका पालन बहुत कम लोग करते हैं। अब फिर समय आ गया है कि हर व्यक्ति इसका कड़ाई से पालन करे। एक से दूसरे व्यक्ति में संक्रमण फैलने से यह सावधानियां ही बचाएंगी। साथ ही हाथों की सफाई का ध्यान रखें और अनावश्यक रूप से भीड़ वाले स्थानों पर न जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
कोरोना नियंत्रण के लिए निगरानी समितियों को सक्रिय किया गया है। जो घर-घर जाकर लक्षण वाले मरीजों को चिह्नित कर रही हैं। उन्हें दवा की किट देकर इलाज शुरू कराया जा रहा है। दूसरी लहर में यह योजना कारगर रही थी। इस बार भी इसी पर काम किया जा रहा है।
- आलोक कुमार, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed