फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   corona virus

कोरोना संक्रमित रोडवेज परिचालक आगरा से भागकर आया घर

Mon, 13 Jul 2020 11:37 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 11:37 PM IST
विज्ञापन
corona virus
एटा। आगरा से भागकर आए कोरोना पॉजिटिव मरीज को देर रात स्वास्थ्य टीम द्वारा जलेसर के गांव टिकैत से पकड़ लिया। वहीं उसे जलेसर सीएचसी ले जाया गया। जहां से उसे कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

जलेसर के गांव टिकैत निवासी एक व्यक्ति आगरा में रोडवेज बस में परिचालक है। बीते दिनों रैंडम सैंपलिंग के दौरान उसका सैंपल लिया गया। जहां रविवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस पर परिचालक वहां से भागकर घर आ गया। इसकी जानकारी आगरा स्वास्थ्य विभाग द्वारा सीएमओ को दी गई। जहां रैपिड रिस्पोंस टीम परिचालक के घर पहुंची और उसे जलेसर सीएचसी ले आई। यहां से उसे चुरथरा में बने कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि परिचालक कोरोना पॉजिटिव था। वह घर आ गया और परिजनों के संपर्क में रहा। इसके चलते सभी के सैंपल जांच को भेजे जाएंगे। अभी परिजनों को होम क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव की सैफई में मौत
शहर के मोहल्ला बांस मंडी निवासी एक बुजुर्ग की हालत खराब हो गई परिजन उसे लेकर सैफई मेडिकल कॉलेज गए। जहां 11 जुलाई को उसकी कोरोना की जांच की गई। बुजुर्ग की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीें रविवार की देर रात हालत बिगड़ने पर उसकी मौत हो गई। सैफई स्वास्थ्य विभाग द्वारा मामले की जानकारी सीएमओ को दी गई। जहां सीएमओ ने टीम भेज उसका अंतिम संस्कार कराया। वहीं परिजनों की जांच कराई जाएगी। सीएमओ डॉ. अजय अग्रवाल ने बताया कि सैफई में एक कोरोना पॉजिटिव की मौत हुई है। डॉक्टरों की टीम द्वारा उसका अंतिम संस्कार किया गया। वहीं आगरा से भागकर आए कोरोना पॉजिटिव परिचालक को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एमएमयू टीम ने संदिग्धों के लिए सैंपल
एटा। सोमवार को एमएमयू (मेडिकल मोबाइल यूनिट) टीम द्वारा विकास भवन व भगीपुर में कोरोना के सैपल लिए गए। इस दौरान डॉ सनी चौधरी व कौशलेंद्र ने लोगों को मास्क लगाने के प्रति जागरूक किया। टीम द्वारा 55 संदिग्धों के सैंपल लिए गए। वहीं निधौलीकलां सीएचसी पर लैब टेक्रीशियन लोकेश गुप्ता व स्टाश्नर्स राजकुमार द्वारा 32 संदिग्धों की सैंपलिंग की गई।

कोरोना पॉजिटिव ने जीती जंग
शहर के होली मोहल्ला निवासी एक युवक को तीन जुलाई को कोरोना की पुष्टि हुई। वहीं युवक रोडवेज में मैकेनिक भी है। उसे चुरथरा कोविड अस्पताल में स्वास्थ्य टीम द्वारा भर्ती कराया गया। उसमें कोई बीमारी का लक्षण नहीें था। गाइउ लाइन के अनुसार सोमवार को दस दिन पूर्ण होने पर उसकी अस्पताल से छुट्टी कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed