{"_id":"5eaef3b98ebc3ee0a301914f","slug":"corona-virus-etah-news-agr4403479109","type":"story","status":"publish","title_hn":"कासगंज के रामकिशोर बने कोरोना वॉरियर्स, रेलवे ने किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज के रामकिशोर बने कोरोना वॉरियर्स, रेलवे ने किया सम्मानित
विज्ञापन
रामकिशोर पाल
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। कोरोना योद्धा के रूप में जंग लड़ रहे कर्मचारियों को रेलवे बेहतर काम पर सम्मानित कर रहा है। इज्जतनगर मंडल चिकित्सालय में तैनात कासगंज के रामकिशोर पाल बेहतर सेवाओं के लिए कोरोना वॉरियर्स ऑफ डे के रूप में चयनित हुए। जिससे उनके परिजन गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।
पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय द्वारा कोरोना से जंग लड़ने वालों की प्रतिदिन समीक्षा कर मंडलवार चयन किया जाता है। कासगंज के गांव कल्यानपुर निवासी रामकिशोर पाल इज्जतनगर मंडल चिकित्सालय में स्वास्थ्य सहायक के पद पर तैनात हैं। उन्होंने चिकित्सा सामग्री जैसे सैनिटाइजर, मास्क, ग्लब्स और पीपीई किट के वितरण का काम काफी गंभीरता से किया।
कासगंज सहित अन्य स्टेशनों पर पहुंचकर सामग्री बांटी और कासगंज-बरेली ट्रैक पर काम करने वाले कर्मचारियों की थर्मल स्क्रीनिंग की। उनके भाई रामखिलाड़ी पाल का कहना है कि छोटा भाई कोरोना योद्धा के रूप में काम कर रहा है। यह परिवार के लिए गौरव का विषय है।