फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   corona isolation

होम आइसोलेट मरीजों पर सीधी नजर रख रहा स्वास्थ्य विभाग

Mon, 10 Aug 2020 11:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
corona isolation
निधौली कलां में सैंपल लेते स्वास्थ्य कर्मी- संवाद - फोटो : ETAH
एटा। जिले में दो दर्जन से अधिक कोरोना पॉजिटिव मरीज होम आइसोलेट हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा इन पर सीधी नजर रखी जा रही है। दिन में तीन बार फोन के माध्यम से मरीजों से बात की जा रही है। वहीं बीमारी की जानकारी मिलने पर तत्काल स्वास्थ्य विभाग की टीम संक्रमित के घर पहुंचकर उसे दवा उपलब्ध करा करा रही है।
विज्ञापन

जिले में अब तक दो दर्जन से अधिक कोरोना के मरीज होम आइसोलेट की सुविधा ले चुके हैं। सीएमओ डॉ. अरविंद गर्ग ने कार्यालय में बने कंट्रोल रूम के कर्मचारियों को हिदायत दी है कि होम आइसोलेट हुए मरीजों को दिन में तीन बार कॉल की जाए। उनकी परेशानी के बारे में जानकारी ली जाय। स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत होने पर उन्हें तुरंत ही उपचार दिया जाए।
विज्ञापन

मलेरिया निरीक्षक ओमना यादव ने बताया कि कंट्रोल रूम द्वारा प्रतिदिन होम आइसोलेट हुए मरीजों को कॉल कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी की जाती है। अगर किसी मरीज को कोई शिकायत होती है तो उच्चाधिकारियों को अवगत करा मरीज के घर स्वास्थ्य टीम भेज उसे दवा उपलब्ध कराई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed