{"_id":"5f91c8088ebc3e9b9f37249a","slug":"corona-etah-news-agr464889174","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्थाई जेल में 36 बंदी निकले कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्थाई जेल में 36 बंदी निकले कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा/कासगंज। एटा में बृहस्पतिवार को फिर बढ़ी संख्या में कोरोना पॉजिटिव आए। अस्थायी जेल के 36 बंदी सहित 41 लोग संक्रमित मिले हैं। वहीं कासगंज में छह संक्रमित निकले। एटा में 1962 और कासगंज में 1477 पर आंकड़ा पहुंच गया है। एटा में कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट में गांव सहोरी निवासी एक अधेड़ मथुरा में, अर्बन ब्लॉक में एक अधेड़, मलावन में एक युवक व सकीट में एक युवक संक्रमित मिला है। वहीं एक बुजुर्ग जलेसर में कोरोना पॉजिटिव निकला। इसके अलावा अस्थाई जेल में रह रहे 36 बंदी कोरोना पॉजिटिव आए। सीएमओ डॉ. अरविंद गर्ग का कहना है कि स्वास्थ्य टीम द्वारा चार को होम आइसोलेट किया गया है। जबकि एक का उपचार मथुरा में चल रहा है। जबकि 30 को बागवाला कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया है।
कासगंज में स्वास्थ्य विभाग ने एंटीजन से 1008 जांच कराई। जिनमें सहावर में 183 जांच में एक व्यक्ति, अमांपुर में 136 जांच में दो व्यक्ति, आरटीपीसीआर की प्रयोगशाला से प्राप्त हुई रिपोर्ट में कासगंज में 1 एवं सहावर में 2 व्यक्ति संक्रमित निकले। वहीं आरटीपीसीआर से जांच के लिए 576 सेंपल लिए गए। इनको जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। सीएमओ डॉ. प्रतिमा श्रीवास्तव का कहना है कि सभी संक्रमिताें को आइसोलट किया गया है।