{"_id":"5f41693b8ebc3e3cac553ed8","slug":"corona-etah-news-agr455935495","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब तक जिले में हो चुकी 40 हजार लोगों की कोरोना की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब तक जिले में हो चुकी 40 हजार लोगों की कोरोना की जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। कोविड-19 से सारा विश्व जूझ रहा है। वहीं जिले में अब तक 40 हजार लोगों की कोरोना की जांच कराई जा चुकी है। प्रतिदिन 1400 कोरोना संदिग्ध व्यक्तियों की सैंपलिंग कराई जा रही है। वहीं मरीजों को सीएचसी बागवाला, चुरथरा, अवागढ़ में बने एलवन समकक्ष अस्पताल और सीएचसी बागवाला में एलटू हॉस्पीटल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। उक्त बातें कलक्ट्रेट सभागार में शनिवार को डीएम सुखलाल भारती ने बैठक के दौरान कही है।
उन्होंने ने बताया कि जिले में संक्रमण से निपटने के लिए वाहनों पर स्टीकर, प्रमुख चौराहों पर लाउडस्पीकर के माध्यम से आमजनता को जागरूक किया जा रहा है। उन्हें नियमित रूप से मास्क पहनने एवं दो गज की दूरी रखने को कहा जा रहा है। कलक्ट्रेट सहित सभी सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यालयों पर कोविड-19 हेल्पडेस्क स्थापित कर कोरोना से बचाव की जानकारी दी जा रही है।
उन्होंने बताया कि मेडिकल टीम द्वारा कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग एवं सैंपलिंग करने के साथ लोगों की इम्युनिटी बढ़ाने के लिए दवा का वितरण किया जा रहा है। कंट्रोल रूम से कोविड संबंधी शिकायतों का निस्तारण किया जा रहा है। गरीबों को कच्चा राशन सहित प्रवासी श्रमिकों को मनरेगा में रोजगार मुहैया कराया जा रहा है।
विज्ञापन
वहीं लॉकडाउन के दौरान पुलिस द्वारा वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है। इस दौरान एसएसपी सुनील कुमार सिंह, सीएमओ डॉ. अरविंद कुमार गर्ग, एडीएम वित्त केशव कुमार और एडीएम प्रशासन विवेक कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे।