{"_id":"5f2eea718ebc3e3cc77e402c","slug":"corona-etah-news-agr454093187","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा से देर रात आई रिपोर्ट में 13 और निकले कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा से देर रात आई रिपोर्ट में 13 और निकले कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। जिले में संक्रमण में तेजी आ गई है। शुक्रवार को देर रात आगरा से आई रिपोर्ट में जिले के 13 और लोग कोरोना पॉजिटिव आए हैं। इसमें निधौलीकलां ब्लॉक ग्यारह और अलीगंज तहसील के दो लोग शामिल हैं। जिले में अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 491 हो गई है।
निधौलीकलां कस्बे में बीते दिनों कोरोना पॉजिटिव मरीज आए थे। स्वास्थ्य विभाग द्वारा संपर्क में आए लोगों के सैंपल पांच अगस्त को लिए गए। जहां मोहल्ला शेख खान निवासी दो युवकों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। मोहल्ला कछियान निवासी एक महिला सहित दो अन्य व्यक्ति वायरस से ग्रसित निकले। क्षेत्र के ही गांव दरगपुर, दरायमपुर,अब्दुलहारीपुर, नगला दुबे, रामनगर व रुपासपुर में एक-एक व्यक्ति संक्रमित मिले।
इसके साथ ही अलीगंज क्षेत्र के गांव नगला गनु व नगला पांडु में एक-एक व्यक्ति वायरस से ग्रसित निकला। स्वास्थ्य विभाग मरीजों सें संपर्क करने में जुट गया है। सीएमओ डॉ. अरविंद गर्ग ने बताया कि शुक्रवार की देर रात आगरा से आई रिपोर्ट में 13 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा मरीजों से संपर्क किया जा रहा है।