एटाः शहर के साथ देहात में भी बढ़ा कोरोना संक्रमण, केनरा बैंक के मैनेजर की रिपोर्ट आई पॉजिटिव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यह चारों प्रतापगढ़ में पॉजिटिव आए बैंककर्मी के संपर्क में आए थे। बैंककर्मी को कोरोना का पता प्रतापगढ़ में चला, जहां सीएमओ के पद पर तैनात पिता ने उनका कोरोना टेस्ट कराया था। इसके बाद बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय को बंद कर कर्मचारी के संपर्क में आए लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजा था।
इनमें बैंक के चार कर्मचारी भी शामिल रहे। अब जांच में चारों कर्मचारी पॉजिटिव आए हैं। उन्हें होम क्वारंटीन किया गया था। वहीं, जिला अस्पताल में ट्रूनेट मशीन से रविवार को 11 लोगों की कोरोना की जांच की गई। इसमें ग्रामीण क्षेत्र का एक व्यक्ति पॉजिटिव निकला है। उसे होम क्वारंटीन की सलाह दी गई है। सैंपल जांच के लिए अलीगढ़ भेजा गया है।
सरकारी एडवाइजरी का नहीं हो रहा पालन
प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के अथक प्रयासों के बाद भी जलेसर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। पालिका अध्यक्ष की मां, पत्नी एवं पुत्र सहित 8 परिजन कोरोना पॉजिटिव निकलने से नगर में हड़कंप की स्थिति उत्पन्न हो गई है।
नगर के तीन मोहल्लों में हॉटस्पॉट क्षेत्र होने के बावजूद बाजार का समय प्रात: सात से दोपहर 12 बजे होने के बाद भी व्यापारी सरकारी एडवाइजरी का पालन नहीं कर रहे हैं। पालिका अध्यक्ष के 8 परिजन कोरोना पॉजिटिव निकलने पर उन्होंने बताया कि परिजनों को भी मेदांता हॉस्पिटल गुड़गांव में भेजा जाएगा, ताकि उचित इलाज मिल सके। वह ी पालिका अध्यक्ष अब सही हैं।