फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   corona

हॉटस्पॉट घोषित क्षेत्रों में बढ़ रही सब्जी और दूध की किल्लत

Sun, 03 May 2020 10:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
corona
जलेसर हॉटस्पॉट गांव मौके पर तैनात पुलिस और स्वास्थ्यकर्मी। संवाद - फोटो : ETAH
एटा। जिले में घोषित पांच हॉटस्पॉट गांवों में व्यवस्थाओं को लेकर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस ने इन गांवों में आवागमन पूरी तरह से रोक दिया है। वहीं, ग्रामीणों के सामने सब्जी, दूध आदि की परेशानी बढ़ गई है। उनका आरोप है कि आपूर्ति व्यवस्था ठीक न होने से लोग परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन

अलीगंज क्षेत्र के गांव नावर, कोतवाली देहात के गांव वाहनपुर, थाना मारहरा क्षेत्र के गांव ओरनी और जलेसर के गांव क्यार व गनेशपुर को हॉटस्पॉट क्षेत्र घोषित कर सील कर दिया गया है। बैरियर पर बैठी पुलिस ने गांव का आवागमन ही नहीं गलियों में घूमने वालों को भी पूरी तरह रोक दिया है।
विज्ञापन

बाहनपुर में जरूरी सामान खरीदने वालों को घरों से निकलने दिया जा रहा है। अन्य हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर सब्जी व अन्य सामान सप्लाई के लिए गांवों की ही दुकानों का चयन किया गया है। लेकिन पुलिस सोशल डिस्टेंसिंग पर जोर दे रही है। ओरनी के लोगों का कहना है कि प्रशासन की ओर से की गई व्यवस्थाएं अब चरमाने लगी हैं, सब्जी आदि की परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर भांजी लाठी
जलेसर। सुबह खुले बाजारों में उमड़ती भीड़ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रही। वहीं, कुछ लोग तो मास्क का भी प्रयोग नहीं कर रहे। यहां मौजूद पुलिस ने आगरा चौराहे पर लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस ने लाठी भांजीं।

--------------
हर बाहरी व्यक्ति क्वारंटीन होगा
लेखपाल व अन्य राजस्व निरीक्षकों को बाहर से आने वाले मजदूरों व अन्य लोगों पर नजर रखने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि बाहर से आने वाले हर व्यक्ति को क्वारंटीन किया जाएगा।
अरुण कुमार, उपजिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed