{"_id":"5eaef9768ebc3e9c9a5fbc44","slug":"corona-etah-news-agr440353141","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संदिग्ध की बिगड़ी हालत, रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संदिग्ध की बिगड़ी हालत, रेफर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। जलेसर के गांव देवली निवासी एक व्यक्ति को चार दिन पहले एक डिग्री कॉलेज में बने सेंटर में क्वारंटीन कराया गया था। यहां उसका सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। रविवार को उसकी हालत बिगड़ गई। इस पर चिकित्सकों ने उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।
देवली निवासी एक व्यक्ति नोएडा से आया था। उसे बुखार सहित अन्य बीमारियां भी थी। उसे एकडिग्री कॉलेज में बने क्वारंटीन सेंटर में भर्ती कराया गया था। दो दिन से उसे सांस लेने काफी दिक्कत हो रही थी। चिकित्सकों द्वारा उसका इलाज भी किया गया, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ।
वहीं उसकी कोरोना की रिपोर्ट भी नहीं आई। रविवार को भी उसकी हालत में कोई सुधार न होने पर चिकित्सकों ने अलीगढ़ रेफर कर दिया। सीएमओ डॉ. अजय अग्रवाल ने बताया कि वह कई गंभीर बीमारियों से ग्रसित था। हालत में सुधार न होने पर उसे अलीगढ़ रेफर किया गया है।
विज्ञापन
17 को कराया गया एकांतवास
नगला क्यार और नावर में कोरोना पॉजिटिव केस निकलने के बाद संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी गई है। जहां नगला क्यार से 12 संदिग्धों को एक अंग्रेजी माध्यम स्कूल व 5 को एक डिग्री कॉलेज में क्वारंटीन कराया गया।
खाने देने में लापरवाही बरतने का आरोप
एक डिग्री कॉलेज बने क्वारंटीन सेंटर में कोरोना के संदिग्ध मरीजों को एकांतवास कराया गया है। जहां उनके खाने का इंतजाम प्रशासन द्वारा किया जा रहा था। अभी तक संदिग्धों को दो सब्जी या दाल सब्जी के साथ खाना दिया जा रहा था। शनिवार की रात व रविवार को उन्हें एक सब्जी के साथ रोटी दी गई। इस पर संदिग्ध भड़क गए। उन्होंने सेंटर पर विरोध करना शुरू कर दिया। उनका आरोप है, विभाग द्वारा खाने में लापरवाही बरती जा रही है।
क्वारंटीन सेंटर पर संदिग्धों की बिगड़ रही हालत
एक कॉलेज में प्रवासी मजदूरों को क्वारंटीन कराया गया है। जहां शनिवार की देर रात जलेसर के गांव बना निवासी एक संदिग्ध की हालत बिगड़ गई। जहां उसे जिला अस्पताल में आइसोलेट किया गया। वहीं डिग्री कालेज में क्वारंटाइन जलेसर के बेरनी व नगला केवल निवासी एक व्यक्ति की हालत बिगड़ गई। इस पर दोनों को जिला अस्पताल में आइसोलेट कराया गया है।