फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   corona

एक और मरीज निकला कोरोना पॉजिटिव, संख्या हुई पांच

Thu, 30 Apr 2020 10:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
corona
एटा। जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। बृहस्पतिवार को एक और युवक कोरोना पॉजिटिव आया है। वह अलीगंज के गांव नावर में अपनी बहन के यहां दिल्ली से आया था। वह फर्रुखाबाद का मूल निवासी है। उसे एक डिग्री कॉलेज में क्वारंटीन किया गया था। वहीं, बुधवार को एक किशोरी अलीगढ़ में पॉजिटिव निकली थी।
विज्ञापन

इससे पूर्व जलेसर के गांव गणेशपुर में दो और ओरनी में एक महिला पॉजिटिव आ चुकी है। पॉजिटिव आए युवक की बहन के गांव नावर को हॉटस्पॉट घोषित किया जाएगा। वहीं, उसके परिजनों को क्वारंटीन कराने के लिए टीम मुख्यालय से रवाना हो चुकी है।
विज्ञापन

जिला फर्रुखाबाद के गांव नगलाडार निवासी एक युवक दिल्ली में नौकरी करता है। लॉकडाउन में वह वहां फंस गया। पांच दिन पहले वह अलीगंज क्षेत्र के गांव नावर में अपनी बहन के घर पहुंचा। जहां ग्रामीणों द्वारा स्वास्थ्य विभाग को उसके दिल्ली से आने की सूचना दी गई। रैपिड रिस्पोंस टीम गांव पहुंची और युवक को लाकर क्वारंटीन सेंटर में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को उसका सैंपल जांच के लिए अलीगढ़ भेजा गया। बृहस्पतिवार को रिपोर्ट आई। इसमें युवक कोरोना पॉजिटिव निकला है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा उसे आनन फानन में बागवाला स्थिति कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, अलीगंज क्षेत्र के गांव नावर में जहां युवक अपनी बहन के यहां रुका था। उसे भी हॉटस्पॉट घोषित कर प्रशासन वहां भी इलाके को सील कर सैनिटाइजेशन और घर-घर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कराएगा।
25 की रिपोर्ट आई निगेटिव
जेएलएन और सीएस हॉस्पिटल में भर्ती करीब 26 लोगों के सैंपल जांच के लिए अलीगढ़ भेजे गए थे। इनमें से बृहस्पतिवार को सभी की रिपोर्ट आ गई है। इसमें 25 की रिपोर्ट जहां निगेटिव आई है वहीं एक युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
वार्ड में एक दर्जन से अधिक मरीज हैं भर्ती
जिस वार्ड में युवक को क्वारंटीन कराया गया था। उस वार्ड में एक दर्जन से अधिक मरीज भर्ती हैं। सीएमओ डॉ. अजय अग्रवाल ने बताया कि सभी का सैंपल जांच को भेजा जाएगा। वहीं वार्ड को सीज किया जाएगा।

एटा में पांच पॉजिटिव केस
गणेशपुर और ओरनी में तीन पॉजिटिव केस मिल चुके हैं। वहीं गांव बहानपुर की किशोरी बुधवार को अलीगढ़ में पॉजिटिव आई है, जबकि अलीगंज के गांव नावर में बहन के यहां आया युवक भी पॉजिटिव निकला है। जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़कर पांच हो गई है। किशोरी की जांच भले ही अलीगढ़ में पॉजिटिव आई पर वह पीड़ित एटा से ही रेफर होकर गई थी। इसलिए उसे यहीं का केस माना जाएगा।
-डॉ. अजय अग्रवाल, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed