फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   corona

ऐसे तो भोजन के साथ कोरोना संक्रमण घर तक पहुंच जाएगा

Sat, 18 Apr 2020 09:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
corona
जिला पंचायत कार्यालय परिसर में शनिवार को राशन सामग्री और भोजन के लिए पहुंचे लोग । संवाद - फोटो : ETAH
एटा। जिला पंचायत कार्यालय परिसर में संचालित सरकारी रसोई से रोज राशन और भोजन के पैकेट बांटे जा रहे हैं। यहां आला अफसरों संग जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहते हैं। बावजूद इसके सामाजिक दूरी का पालन नहीं हो पा रहा है। ऐसे में एक संक्रमित कई लोगों में संक्रमण फैला सकता है। वहीं, सरकार और प्रशासन की सभी तैयारियों पर पलीता लग सकता है।
विज्ञापन

जिला पंचायत कार्यालय परिसर में राशन और भोजन के पैकेट बांटने के लिए क्षेत्र के लेखपाल बैठा दिए गए हैं। इनके पास झुंड में खड़ीं महिलाएं और पुरुष एक-दूसरे पर लदे नजर आते हैं। इसमें सामाजिक दूरी भी नहीं बनवाई जाती है। यहां सुबह से ही महिलाओं और पुरुषों की लाइन लगनी शुरू हो जाती है।
विज्ञापन

इसके बाद लोगों के नामों को पात्रों की सूची से मिलान किया जाता है। इसमें समय लगता है, इस दौरान भीड़ उमड़ी रहती है। लोग एक दूसरे से सटे रहते हैं। यहां उन लोगों को राशन बांटा जाता है, जिनके पास राशन कार्ड नहीं है और किसी अन्य योजना में उन्हें खाद्यान्न का लाभ नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह थी व्यवस्था और निर्देश
शासन के निर्देश पर लॉकडाउन का पालन कराने के लिए शहर के 25 वार्ड में लेखपाल पात्र लाभार्थियों की सूची बनाकर उन्हें घर-घर राशन पहुंचाएंगे। यह व्यवस्था तो बन नहीं पाई, प्रशासन ने पात्र लाभार्थियों को जिला पंचायत बुला लिया। यहां लेखपाल अपने मोहल्ले के लोगों के नामों की सूची लेकर पेड़ के नीचे बरामदा में बैठ गए हैं। इनके आसपास भीड़ इकट्ठा हो जाती है।
नहीं कराई जाती स्क्रीनिंग
जिला पंचायत कार्यालय परिसर में भोजन और राशन लेने आने वाले लोगों की स्क्रीनिंग तक नहीं कराई जाती, जिससे पता चल सके कि राशन लेने आई इस भीड़ में कोई संक्रमित व्यक्ति तो नहीं है।
ड्राइवर को नहीं मिला भोजन
पुलिस के अधिकारी के ड्राइवर ने शिकायत की कि वह सुबह से ड्यूटी पर आया है। भूख और गर्मी के कारण उसकी तबियत खराब हो रही है, लेकिन उसे भोजन नहीं मिल पा रहा है।

लोगों की स्क्रीनिंग कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग से करेंगे वार्ता
लेखपाल अपने-अपने क्षेत्र में ही पात्र लोगों की सूची बनाते हैं। जिला पंचायत कार्यालय परिसर में बड़ी संख्या में लोग आ जाते हैं। इसके बाद उनके नाम सूची से मिलान कराने के लिए जरूर लेखपाल के पास भीड़ लग जाती है। स्वास्थ्य विभाग से वार्ता कर जिला पंचायत कार्यालय परिसर में राशन लेने आने वाले लोगों की स्क्रीनिंग के बाद ही प्रवेश दिया जाए।
-अबुल कलाम, एसडीएम सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed