फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   corona

महाराष्ट्र से लौटा युवक संदिग्ध

Fri, 27 Mar 2020 09:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
corona
एटा। बागवाला थाना क्षेत्र के गांव नगल मड़िया के एक ही परिवार के तीन लोगों को संक्रमण से संदिग्ध होने पर आइसोलेट किया गया। इसी क्षेत्र के दो अन्य व्यक्तियों को भी आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन

नगला मड़िया निवासी एक व्यक्ति महाराष्ट्र में नौकरी करता है। दो दिन पूर्व वह लौटकर घर वापस आया। जहां उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर बागवाला सीएचसी पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने संक्रमण की आशंका के चलते उसे जिला अस्पताल में बने आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया है। वहीं उसकी मॉ और भाई की भी तबियत खराब होने पर उन्हें भी आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन

इसके साथ ही क्षेत्र के ही गांव महुमठ निवासी दो व्यक्ति तीन दिन पूर्व दिल्ली से वापस आए। बृहस्पतिवार से उन्हें बुखार की शिकायत हुई। शुक्रवार को वह बागवाला सीएचसी पर दवा लेने गए। जहां चिकित्सकों ने उन्हें भी जिला अस्पताल भेज आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया है। चिकित्सक डॉ सुरेश चंद्रा ने बताया कि महाराष्ट्र से आए युवक का सैंपल लेकर जांच को भेजा जाएगा। वहीं अन्य को बुखार व खांसी की शिकायत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed