फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   corona

किसानों को राहत, खाद-बीज, दवा लॉकडाउन से मुक्त

Fri, 27 Mar 2020 09:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
corona
एटा। कोरोना वायरस की वजह से पूरे देश में लॉकडाउन चल रहा है। जिससे फल, सब्जी आदि को घर-घर पहुंचाया जा रहा है। वहीं किसानों को फसल के लिए जरूरी खाद, बीज, कीटनाशक दवाओं को लॉकडाउन से मुक्त कर दिया है। अन्नदाता किसान अपनी फसल के उत्पादन, भंडारण आदि कार्य कर सकता है। वहीं खाद, बीज की दुकानों को भी खोला जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को निदेशालय उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग ने फैसला लिया है कि किसानों को लॉकडाउन में शामिल नहीं किया जाएगा। किसान खाद, बीज और अपनी फसल के भंडारण के लिए बाहर निकल सकते हैं। इसके अलावा जिले में किसानों के लिए खाद, उर्वरक, कीटनाशक आदि की दुकानों को भी खोला जाएगा।
विज्ञापन

जारी किए व्हाट्सएप नंबर
कोरोना वायरस की वजह से कृषि कार्यालय भी बंद हैं। जिससे किसान अपनी प्रधानमंत्री सम्मान निधि में मिलने वाली किस्त के लिए इधर-उधर चक्कर काटते नजर आते थे। लेकिन कृषि विभाग ने ब्लॉकवार व्हाट्एप नबंर जारी कर दिया है। उप कृषि निदेशक एमपी सिंह ने बताया कि किसान अपने दस्तावेज में त्रुटियों को सही कराना चाहता है तो वह घर से अपने सही दस्तावेजों के फोटो व्हाट्सएप पर भेज सकता है। आवश्यकतानुसार संशोधन की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक- व्हाट्सएप नबंर
जलेसर- 9675399928, 9758613527
अवागढ़- 9412139279, 9058423828
निधौली कलां- 9412617250, 9760963979
मारहरा- 9837355480, 9627262997
शीतलपुर- 9701708097, 9990188720
सकीट- 7906812727, 8650677946
जैथरा- 7351003339, 9411878761
अलीगंज- 7088800165, 8979574696
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed