{"_id":"60aa51598ebc3ed2a87afc9e","slug":"corona-curfew-how-to-shop-for-sahagal-etah-news-agr4929000191","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना कर्फ्यू: कैसे करें सहालग की खरीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना कर्फ्यू: कैसे करें सहालग की खरीदारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। कोरोना कर्फ्यू फिर बढ़ा दिया गया है। अब यह 31 मई तक लागू रहेगा। हालांकि शादी-समारोहों पर रोक नहीं है और सहालग भी चल रहे हैं, लेकिन शादी वाले घरों में समस्या यह है कि खरीदारी कैसे करें। कपड़े, ज्वैलरी, फुटवियर, सौंदर्य प्रसाधन आदि की दुकानें बंद हैं। उधर, व्यापारी भी बढ़ते लॉकडाउन से बेचैन हैं। समय निर्धारित कर अन्य ट्रेड की दुकानें खोले जाने की मांग कर रहे हैं।
चोरी-छिपे हो रही खरीदारी
एक और जहां व्यापारी लंबे खिंच रहे कोरोना कर्फ्यू से परेशान हैं, तो दूसरी ओर शादी वाले वाले घरों के जरूरतमंद खरीदारों को भी यह कर्फ्यू दिक्कत दे रहा है। व्यापारी चोरी-छिपे दुकानें खोल रहे हैं। शहर के घंटाघर, बूरा मंडी, मैनगंज, बाबूगंज आदि बाजारों में आवश्यक वस्तुओं के अलावा अन्य दुकानें भी खुल रही हैं। रविवार को भी इन बाजारों में कई दुकानों पर खरीदारी होते देखी गई। इस बीच कुछ पुलिसकर्मियों ने बाजार में चक्कर लगाए तो दुकान के शटर गिराकर व्यापारी इधर-उधर हो गए और खरीदार भी बाजारों से निकल गए। थोड़ी देर बाद फिर वही स्थिति हो गई।
मुंह मांगे दाम पर हो रही बिक्री
कोरोना काल में जब प्रतिबंध लगे हुए हैं और बाजार पूरी तरह खुल नहीं रहे, तो तमाम व्यापारी मौके का फायदा उठाने में भी लगे हैं। जो दुकानें खुल रही हैं वहां दामों के मामले में मनमानी चल रही है। दुकानदार पुलिस कार्रवाई की मजबूरी बताते हुए अधिक दाम में सामान बेच रहे हैं। विकल्प न होने पर ग्राहक भी बताए गए दाम पर सामान खरीदने को मजबूर हैं।