फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Controversy over fake Facebook ID, five arrested

Etah News: फर्जी फेसबुक आईडी पर विवाद, पांच गिरफ्तार

Sat, 27 Jan 2024 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 27 Jan 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
Controversy over fake Facebook ID, five arrested
सकीट। थाना क्षेत्र के ग्राम चांदपुर लोकसपुर क्षेत्र में एक फर्जी फेसबुक आईडी को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इसमें एक पक्ष के युवकों ने तमंचा दिखाकर रौब गांठा। पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना के बाद तमंचे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ग्राम प्रधान गंगाधर के अनुसार ग्राम चांदपुर लोकसपुर के एक लड़के की फर्जी फेसबुक आईडी ग्राम मुबारिकपुर निबरुआ के कुछ युवकों ने बना ली। जिस पर गलत पोस्ट की जाने लगीं। उस लड़के ने इन लोगों से बात करनी चाही तो अभद्रता की गई। इसी बात को लेकर ग्राम मुबारिकपुर निबरुआ के कुछ लड़के ग्राम चांदपुर लोकसपुर क्षेत्र में जा पहुंचे। लड़के को बुलाकर सभी ने अभद्रता करना शुरू कर दिया। तमंचा निकाल लिया। उसी समय आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। थाना प्रभारी सत्यपाल सिंह ने बताया कि क्षेत्र के चपरई चौराहे के पास खेल मैदान में कुछ लड़के शांति व्यवस्था भंग कर रहे थे। मौके पर पर पहुंची पुलिस ने प्रवीन निवासी मुबारिक निबरुआ को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा है। वहीं अतुल , अंशुल, विकास, आकाश को शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed