{"_id":"6765a8e0310330b31c068a21","slug":"contract-worth-rs-166-crore-finalized-exhibition-will-be-attractive-etah-news-c-163-1-sagr1016-127189-2024-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: 1.66 करोड़ का तय हुआ ठेका, आकर्षक होगी प्रदर्शनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: 1.66 करोड़ का तय हुआ ठेका, आकर्षक होगी प्रदर्शनी
Fri, 20 Dec 2024 10:56 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 20 Dec 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
एटा। सैनिक पड़ाव में इस बार प्रदर्शनी और आकर्षक देखने को मिलेगी। इसका ठेका पिछले वर्ष की अपेक्षा 29 लाख बढ़ोतरी के साथ 1.66 करोड़ रुपये में तय हुआ है। आयोजन 10 जनवरी से निर्धारित किया जा चुका है।
राजकीय जिला कृषि एवं औद्योगिक विकास प्रदर्शनी कुछ साल से एटा महोत्सव के नाम से आयोजित की जा रही है। पहले जहां सामान्य टेंट के पंडाल, छोटी स्टेज और चुनिंदा दुकानों के साथ आयोजन कराया जाता था। अब इसे वृहद रूप दिया जा चुका है। बड़ी स्टेज पर दमदार साउंड सिस्टम और जर्मन हैंगर पंडाल आकर्षण का केंद्र रहते हैं।
इसके अलावा प्रदर्शनी का बाजार का दायरा भी काफी बढ़ाया गया है। इसके चलते लोगों का प्रदर्शनी में आगमन भी बढ़ा है। पिछले साल प्रदर्शनी का ठेका 1.37 करोड़ रुपये में उठा था। इस बार इसके लिए बोली 1.66 करोड़ रुपये तक पहुंच गई।
विज्ञापन
प्रदर्शनी 10 जनवरी से सैनिक पड़ाव में शुरू होगी जो 10 फरवरी तक चलेगी। अपर जिलाधिकारी प्रशासन सत्य प्रकाश ने बताया कि नीलामी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जल्द ही कार्यक्रमों से संबंधित आयोजकों की बैठक बुलाकर कार्यक्रम तय किए जाएंगे और प्रदर्शनी संबंधी तैयारी कराई जाएंगी।