फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   content men jon

कंटेन्मेंट जोन में नवजात शिशुओं के घर पहुंचेगा आशा बहन का फोन

Fri, 07 Aug 2020 11:28 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 11:28 PM IST
विज्ञापन
content men jon
एटा। कंटेनमेंट जोन में निवास करने वाले नवजातों की देखभाल आशा बहू की ओर से फोन के माध्यम से की जाएगी। वह परिवार वालों को परामर्श भी देंगी। साथ ही स्तनपान सहित नवजात के बारे में अन्य जानकारी भी लेंगी।
विज्ञापन

परिवार कल्याण महानिदेशक डॉ. मिथलेश चतुर्वेदी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को पत्र भेजकर निर्देश दिए हैं कि फोन के माध्यम से आशा कम वजन वाले बच्चों, समय से पूर्व जन्मे बच्चों या घरेलू प्रसव को प्राथमिकता देते हुए नवजात शिशुओं के परिवारों को परामर्श देंगी। वहीं शिशु के स्वास्थ्य में खतरे के लक्षण जैसे. सुस्ती, बेहोशी, छूने पर ठंडा व गर्म, स्तनपान आदि के बारे में पूछेंगी।
विज्ञापन

प्रसव अस्पताल में हुआ है तो जन्म के समय बच्चे के वजन के बारे में भी पूछेंगी। डीसीपीएम डॉ.जुबेर खान ने बताया कि नॉन कंटेनमेंट जोन में गृह भ्रमण के दौरान आशाओं द्वारा मां और शिशु को नहीं छुएंगी। वह मां और परिवार से ही शिशु के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed