{"_id":"64f8bd08c64996220e0ccf96","slug":"consumed-poison-to-insist-on-marrying-lover-condition-critical-etah-news-c-163-1-sagr1017-4905-2023-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: प्रेमी से शादी करने की जिद को लेकर खाया जहर, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: प्रेमी से शादी करने की जिद को लेकर खाया जहर, हालत गंभीर
Wed, 06 Sep 2023 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 06 Sep 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
एटा। थाना अलीगंज क्षेत्र के एक गांव की किशोरी ने बुधवार की सुबह करीब 10 बजे घर पर ही प्रेमी से शादी करने की जिद को लेकर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। किशोरी की तबीयत खराब होने पर पिता व अन्य परिजन मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां हालत नाजुक होने के कारण आगरा रेफर किया गया, लेकिन पिता लेकर नहीं गए, तब चिकित्सकों ने यहीं इलाज शुरू किया। हालांकि हालत गंभीर बनी हुई है।
मेडिकल काॅलेज में भर्ती करीब 16 वर्षीय किशोरी खुद को कक्षा 8 की छात्रा बता रही थी। अर्द्धबेहोशी की हालत में बार-बार अपने प्रेमी अभिषेक का नाम ले रही थी, शादी करने की बात भी दोहराती रही। चिकित्सकों का कहना है कि किशोरी सुबह करीब 11 बजे लाई गई। हालत काफी गंभीर बनी हुई थी, प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर कर दिया गया और पिता को ले जाने के लिए कहा, लेकिन वह लेकर नहीं गए।
ऐसे में किशोरी की जान बचाने का प्रयास करते हुए उपचार शुरू किया गया, लेकिन अभी भी हालत नाजुक बनी हुई है और परिजन बेहतर उपचार कराने के लिए ले जाने को तैयार नहीं हैं। ऐसे में पुलिस को सूचना दे दी गई। थाना प्रभारी प्रेमपाल सिंह ने बताया कि मेडिकल कॉलेज से सूचना आई है। उसको गंभीरता से लिया गया है, परिजन से बात करने का प्रयास किया जा रहा है।