फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Congratulations everywhere, Krishna Kanhai was born in every home.

Etah News: हर ओर बाजी बधाई, घर घर जन्मे कृष्ण कन्हाई

Mon, 26 Aug 2024 10:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 26 Aug 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
Congratulations everywhere, Krishna Kanhai was born in every home.
एटा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर सोमवार को हर ओर उल्लास रहा। पूरे दिन कन्हैया के जन्म की तैयारी चलीं। रात के 12 बजते ही कान्हा ने जन्म लिया तो हर ओर बधाइयां गूंजने लगीं। श्रद्धा और भक्ति से श्रद्धालु झूम उठे और जयकारे तेज हो गए। मंदिरों में बांके बिहारी ने दिव्य दर्शन दिए। भक्तों ने भोग लगाकर पुण्य लाभ प्राप्त किया।
विज्ञापन

श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व की तैयारियां सोमवार सुबह से ही तेज कर दी गई थीं। पुरानी बस्ती स्थित राधा-कृष्ण मंदिर, रघुनाथ मंदिर, अनंत भगवान मंदिर व दाऊ जी महाराज मंदिर,को इलेक्ट्रॉनिक लाइटों से सजाया गया। मंदिर के ऊपर गोल व तिकोनी लाइटें आकर्षक बनी हुई थीं। अग्रवाल मंदिर को भव्य तरीके से सजाया गया। पुलिस लाइन में रुई से गोपाल गोशाला, कन्हैया लाल की प्रतिमा को बनाया गया। घंटाघर स्थित क्षत्रिय स्वर्णकार, रेवाड़ी मोहल्ला स्थित श्रीराम-सीता और शिव मंदिर, ठंडी सड़क स्थित रघुनाथ जी और जीटी रोड स्थित श्री रामदरबार मंदिरों में विद्युत सजावट, झांकियों के साथ प्रभु का अनुपम श्रृंगार किया गया। वहीं घरों में भी लोगों ने मंदिर के सामने बैठकर पूजा-अर्चना के साथ आरती उतारी।
विज्ञापन



सजाए गए श्रीकृष्ण दरबारों में उमड़ी भीड़

नटखट कान्हा के जन्मोत्सव पर भक्तों ने दिनभर उपवास रखा। वहीं शहर में मंदिरों के अलावा कई जगह श्रीकृष्ण दरबार सजाए गए। मंदिरों व गलियों में भक्तों ने आकर्षक झांकियां सजाई। जगह-जगह भगवान श्रीकृष्ण के स्वरूपों में बच्चे सजे हुए थे। वहीं मंदिरों पर भी रंग-बिरंगी विद्युत झालरों से आकर्षक सजावट की गई। पुरानी बस्ती स्थित अनंत भगवान मंदिर, दाऊ जी मंदिर, श्री रघुनाथ मंदिर, प्राचीन सिया राम मंदिर, पथवारी माता मंदिर, पुलिस लाइन स्थित राधा-कृष्ण मंदिर सहित अन्य मंदिरों पर आकर्षक साज-सज्जा की गई थी। कई स्थानों पर बर्फ की गुफाएं भी बनाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन



रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाए मंदिर
अलीगंज कस्बे में जन्माष्टमी पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। सुबह से ही मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। व्रतधारी श्रद्वालू भी मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना में शामिल हुए। जगह-जगह भजन-कीर्तन, रासलीला व अन्य धार्मिक आयोजन से अलीगंज क़स्बे में भक्तिमय माहौल बना रहा। वहीं शाम के समय मंदिर रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठे। विशेष साज-सज्जा भी की गई थी। कोतवाली, मेन मार्केट स्थित काली मंदिर, शिवालय, मोहल्ला काशीराम स्थित रामशाला, पुरानी तहसील स्थित शनि देव मंदिर, आरडी इंटर कॉलेज परिसर में स्थित मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया।


भजनों पर थिरके युवा, उड़ाया गुलाल
सकीट में सोमवार सुबह से ही वार्ष्णेय समाज देवी मंदिर, राधा कृष्ण मंदिर, राम जानकी मंदिर, शनिदेव मंदिर, कुल्ला चौराहा स्थित शिव मंदिर, पीपलटोला स्थित हनुमान मंदिर आदि मंदिरों व घरों में झांकियां सजाईं गईं। जैसे ही रात 12 बजे भगवान कृष्ण का जन्म हुआ, पूरे कस्बे में नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की के जयघोष गूंज उठे। युवाओं ने डीजे की धुनों पर नाचते हुए खूब गुलाल उड़ाया। ग्रामीण बैंक के पास स्थित शनिदेव मंदिर पर राम वर्मा परिवार द्वारा मनमोहक झांकी सजाई गई। फिरोजाबाद से बुलाई गई पार्टी ने कई सुंदर झांकिया और नृत्य के माध्यम से भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed