फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   confessed to the crime in the trial going on for 12 years

Etah News: 12 साल से चल रहे मुकदमे में कबूल किया अपराध

Sat, 27 May 2023 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 27 May 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
confessed to the crime in the trial going on for 12 years
एटा। अवैध असलहा रखने का मुकदमा 12 साल से अदालत में चल रहा था। आखिर आरोपी ने अपने अपराध को स्वीकार कर लिया। निधौलीकलां थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर निवासी वीरेश उर्फ वीरेंद्र कुमार के खिलाफ पुलिस ने वर्ष 2010 में अवैध असलहा रखने का मामला पंजीकृत किया था। तबसे आरोपी थाने व अदालत के चक्कर काट रहा था। इन दिनों जिला कारागार में निरुद्ध होने के कारण परिवार की देखभाल करने वाला कोई नहीं था। इस स्थिति में उसने खुद ही अदालत में अपने जुर्म के इकबाल की पेशकश की। ऐसे में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मंगल देव ने आरोपी को ढाई हजार रुपये जुर्माने के अर्थदंड का आदेश किया। अपने आदेश में बताया कि जुर्माना न देने की स्थिति में आरोपी को पंद्रह दिन का साधारण कारावास भोगना होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed