फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Condition of cowshed: Some cows found in dying condition

गोशाला का हाल: मरणासन्न हालत मिलीं कुछ गायें

Sun, 31 Dec 2023 11:12 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 31 Dec 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
Condition of cowshed: Some cows found in dying condition
एटा। गोशालाओं का हाल जानने विश्व हिंदू परिषद गोरक्षा के पदाधिकारी पहुंचे। निधौली कलां की भदुआ, धौलेश्वर, नावली के अलावा शीतलपुर ब्लॉक की पवांस गोशाला का जायजा लिया। बताया कि गायों की दुर्दशा देखने को मिली। कुछ मरणासन्न हालत में थीं। कौवे उन्हें नोंच रहे थे। उनकी आंखें फूटी हुई थीं।
विज्ञापन

ब्रज प्रांत अध्यक्ष अरविंद चौहान और जिला गोरक्षा प्रमुख अतुल भदौरिया ने बताया कि भदुआ गोशाला में कई दिनों से सफाई नहीं हुई थी। टिनशेड बैरकों को एक तरफ से ही तिरपाल से ढंका गया था। 5 गाय मरणासन्न अवस्था में मिलीं। दो को कौवे नोंच रहे थे। दो गाय की आंखें फूटी थीं तथा दो में कीड़े पड़ चुके थे।
विज्ञापन

धौलेश्वर गोशाला में 5 गायें मरणासन्न हालत में मिलीं। एक गाय शटर से दबी हुई थी। दो गायें दुकान के अंदर पड़ी हुईं थीं। एक गाय अलग खुले में पड़ी थी। एक गाय भूसे की कोठरी में पड़ी थी। इसके अलावा दफनाई गईं मृत गायों की अस्थियां जगह-जगह बिखरी पड़ी हुई थीं। कई दिन से साफ-सफाई नहीं हुई थी। नावली गोशाला में व्यवस्थाएं बेहतर थीं। पदाधिकारियों ने कहा कि रिपोर्ट बनाकर अधिकारियों से शिकायत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------

भटक रहे घायल गोवंश
मिरहची। क्षेत्र में गोवंशों की दशा दयनीय नजर आ रही है। गोशालाओं का निर्माण कराकर निराश्रित गोवंशों को लाने के लिए वाहन की भी व्यवस्था की गई है। इलाज के लिए पशु अस्पताल के साथ सारी सुविधाओं से लैस एंबुलेंस भी उपलब्ध है। इसके बाद भी निराश्रित गोवंशों को संरक्षण और उपचार नहीं मिल पा रहा है। कई दिन से चोटिल हुए गोवंश भटकते नजर आ रहे हैं। पशु चिकित्सा प्रभारी अमित कौशल ने बताया कि किसी भी घायल गोवंश की हमारे पास सूचना नहीं है। यदि ऐसा है तो तत्काल टीम भेजकर उपचार कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed