{"_id":"664f8116d52dcaf577048bbc","slug":"committed-suicide-by-hanging-after-dispute-with-wife-etah-news-c-163-1-eta1001-117274-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: पत्नी से विवाद के बाद फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: पत्नी से विवाद के बाद फंदा लगाकर दी जान
Thu, 23 May 2024 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 23 May 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
एटा। थाना अलीगंज क्षेत्र में व्यक्ति का फंदे से शव लटकता मिला। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। लोगों ने बताया कि मृतक नशे का आदी था, जिसके चलते अक्सर पत्नी से विवाद होता रहता था।
गांव जुनेदपुर निवासी शिवकुमार उर्फ रिंकू (30) कस्बा में मोहल्ला मेवतियान में रहता था। बृहस्पतिवार को किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद हो गया। कुछ समय बाद पत्नी भारती दवाई लेने कायमगंज चली गई। पत्नी के जाने के बाद शिवकुमार ने कमरे को अंदर से बंद कर लिया और कुंदे में दुपट्टे का फंदा बनाकर लटक गया। इस दौरान एक व्यक्ति शिवकुमार को बुलाने गया तो देखा कमरा बंद है। खिड़की से झांक कर देखा तो वह फंदे से लटका हुआ था। स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शिवकुमार के शव को फंदे से उतारा। पंचनामा भरवकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्थानीय लोगों ने बताया शिवकुमार निजी वाहन चालक था। लेकिन नशे करने का आदी था। इसी के चलते आए दिन पत्नी से वाद-विवाद होता रहता था। युवक की मौत से पत्नी का रो- रोकर बुरा हाल है। मृतक के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। पांच वर्षीय विजय, तीन वर्षीय देव और डेढ़ साल की रानी है। कोतवाली प्रभारी अमित कुमार ने बताया मामले में तहरीर नहीं मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।