फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   cold, wind, weather, etah

ठंड से कांपे लोग, कोहरे ने दी दस्तक

Thu, 05 Dec 2019 11:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
cold, wind, weather, etah
जीटी रोड पर सुबह कोहरे के दौरान गुजरते राहगीर- संवाद - फोटो : ETAH
एटा। सर्दी के इस सीजन में पहली बार सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा। इस दौरान वाहन भी हाईवे पर रेंगते नजर आए। कोहरे और ठंड के कारण जनजीवन प्रभावित रहा। बृहस्पतिवार को पारा 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहर में कोहरे और ठंड का असर बढ़ गया है। बृहस्पतिवार को सुबह लोग सोकर जागे तो घना कोहरा दिखाई दिया।
विज्ञापन

सुबह के समय कोहरे में बच्चे स्कूल गए तो मां ने बच्चों को टोपा, मफलर, दस्ताने भी पहना दिए। वहीं सड़कों पर लोग हाथ, मुंह बांधकर निकलते दिखे। दस बजे तक कोहरा सामान्य हो सका। कोहरा छंटने के बाद निकली धूप से लोगों को काफी राहत मिली। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 23 व न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आद्रता 86 प्रतिशत दर्ज की गई।
विज्ञापन

वूूलन का बाजार सजा, पर ग्राहक नदारद
अलीगंज। वूलन का बाजार सज गया है। लाखों रुपये का माल दिल्ली, लुधियाना से लाकर दुकानदार स्टॉक कर चुके हैं। दुकानदारों को आशंका है कि पिछली साल सर्दी कम पड़ने से उन्हें घाटा उठाना पड़ा था, इस बार उम्मीद बरकरार है। सर्द मौसम और सहालग की दस्तक के साथ ही व्यापारी दुकानों में वूलन का सामान का स्टॉक करने लगते हैं। इस बार सर्दी अभी तक परवान नहीं चढ़ी है। इससे वूलन कारोबारी हाथ पर हाथ धरे बैठे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed