फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   cold, weather, wind, temprature, etah, kasganj

शीतलहर के कहर से कांपे लोग, लुढ़का पारा

Mon, 16 Dec 2019 11:44 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
cold, weather, wind, temprature, etah, kasganj
शहर में बढ़ती सर्दी के दौरान कुछ इस तरह गुजरती दिखी राहगीर- संवाद - फोटो : ETAH
एटा। शीतलहर के कहर ने लोगों की कंपकंपी छुड़ा दी है। सोमवार को न्यूनतम तापमान लुढ़कर 8 डिग्री सेल्सियस जा पहुंचा। वहीं अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले हफ्ते तेज बारिश और ओलावृष्टि होने से जिले में ठंड बढ़ गई है। सर्दी से राहत पाने के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया।
विज्ञापन

सोमवार को शीतलहर से लोग परेशान रहे। गर्म टोपी और दस्ताने पहनकर बाहर निकले लोग भी खुले इलाकों में कांपते नजर आए। ठंड से दोपहिया वाहन चलाकों के हाथ-पांव सुन्न हो गए। सरकारी दफ्तरों में लोग हीटर के आगे बैठ देखे गए। सड़कों पर भी लोग जगह-जगह अलाव जलाकर तापते दिखे। मौसम विभाग के मुताबिक इस सप्ताह ठंड का कहर बना रहेगा। बुधवार को न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचे की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

पारा गिरने से किसान परेशान
अलीगंज, जलसेर, सकीट। बादल और कोहरा छाए रहने से किसान परेशान हैं। सोमवार को भगवान सूर्यदेव ने दर्शन नहीं दिए। अलीगंज में सोमवार को बाजारों में सन्नाटा पसर रहा। मौसम के तेवर देख किसानों की धड़कने बढ़ने लगी हैं। तापमान पर गिरावट आने से किसानों को फसलों की चिंता सता रही है। जलेसर में लोग घरों में कैद नजर आए। सकीट में ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए नगर पंचायत ने रैन बसेरा की व्यवस्था की। चेयरमैन डॉ. किरन सिंह बताया कि रैन बसेरा नगर पंचायत कार्यालय केहॉल में बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कासगंज में भी ठिठुरते रहे लोग
कासगंज। सर्दी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। सोमवार को मौसम का सबसे ठंडा दिन रहा। वातावरण में कोहरा और बादल छाए रहे। दिनभर लोगों को सूर्यदेव के दर्शन नहीं हो सके। न्यूनतम पारा गिरकर 9 डिग्री सेल्सियस तक रह गया। लोगों ने अलाव के सहारे अपना दिन काटा। सुबह से ही जिले में घने कोहरा की चादर छाई रही। बादल भी घिर आए। सुबह न्यूनतम पारा 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम पारा 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जबकि रविवार को न्यूनतम पारा 13 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम पारा 23 डिग्री सेल्सियस था। ठंड के चलते लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित रही। लोगों ने ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लिया। लोग जगह-जगह अलाव जलाकर सर्दी से राहत पाने की कोशिश करते देखे गए। कोहरे के चलते वाहन चालक काफी परेशान रहे। उन्हें वाहन चलाने में काफी दिक्कत हुई। आसमान में बादल देख किसानों की चिंता बढ़ गई है। पिछले दिनों हुई बारिश और ओलावृष्टि के चलते फसलों को काफी नुकसान हुआ था। बादल होने की वजह से किसानों को ओलावृष्टि की चिंता सता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed