{"_id":"5ee26dcb8ebc3e42b4102c13","slug":"cms-checking-etah-news-agr445623457","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमएस ने अस्पताल से मिल रही सुविधाओं के बारे में ली जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमएस ने अस्पताल से मिल रही सुविधाओं के बारे में ली जानकारी
विज्ञापन
जिला अस्पताल में वार्ड में निरीक्षण के दौरान मरीज का चेकअप करते सीएमएस डा.आरके अग्रवाल- संवाद
- फोटो : ETAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। जिला अस्पताल में बृहस्पतिवार को मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ. आर के अग्रवाल ने अस्पताल का निरीक्षण कर हकीकत को परखा। उन्होंने भर्ती मरीजों को समय से भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। सीएमएस सबसे पहले सर्जिकल वार्ड में ऑपरेशन किए गए दो मरीजों से स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने पहुंचे।
वार्ड में अन्य भर्ती मरीजों से हालचाल जाना तो मरीजों ने बताया कि उन्हें कभी भी समय से भोजन नहीं मिलता है। उन्होंने ठेकेदार को समय से भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। वहीं ड्यूटी पर तैनात स्टॉफ से कहा की हर दो घंटे पर मरीजों के पास जाकर उनका हालचाल लिया जाए। वहीं सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखा जाए।
इसके बाद वह ओपीडी में पहुंचे। जहां मरीजों को ओपीडी में बने गोले में खड़े होने के प्रतित जागरूक किया। सीएमएस ने इमरजेंसी कक्ष में पहुंच दुर्घटना में घायल होकर आए मरीजों से उनके हाल-चाल के बारे में पूछा । इस दौरान वार्ड में बिना मास्क के घूम रहे लोगों को मास्क लगाकर ही अस्पताल आने की हिदायत दी।