फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Clue of missing youth from Jalesar could not be found

Etah News: जलेसर से लापता युवक का नहीं मिल सका सुराग

Mon, 29 Jan 2024 05:03 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 29 Jan 2024 05:03 PM IST
विज्ञापन
Clue of missing youth from Jalesar could not be found
एटा/जलेसर। कस्बा के मोहल्ला हथौड़ा के रहने वाले लापता युवक का सोमवार को तीसरे दिन भी सुराग नहीं मिल सका। इस मामले में पुलिस ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य सहित कई लोगों को पकड़कर पूछताछ की, लेकिन हाथ खाली ही हैं। परिजन थाने पर जमे हुए हैं और युवक के मिलने तक डेरा जमाए रहने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

जलेसर के मोहल्ला हथौड़ा निवासी सोहिल शनिवार की सुबह से लापता है। रविवार को अकराबाद के बंबे में उसकी बाइक पड़ी मिली थी। सोमवार को तीन दिन बीत गए, लेकिन उसके बारे में पुलिस कोई जानकारी नहीं जुटा सकी है। सोमवार को भी शहर के कई चौराहों पर लगे सीसीटीवी को पुलिस ने खंगाला और कई लोगों को पकड़कर पूछताछ की गई, लेकिन कुछ भी पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

युवक के पिता असलम का आरोप है कि पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने युवक को शनिवार शाम 6 बजे तक लौटाने की बात कही थी। बाद में गुमराह किया गया। इस आधार पर पुलिस ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य को भी पकड़ा। हालांकि कई घंटे पूछताछ के बाद भी नतीजा कुछ भी नहीं निकला। जिसके बाद छोड़ दिया गया। पुलिस ने युवती के कुछ रिश्तेदारों को भी पकड़कर पूछताछ की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि पिता असलम खान की ओर से कस्बे के ही एक मोहल्ले की युवती से बेटे का प्रेम प्रसंग चलने को लेकर हत्या किए जाने की आशंका जताई है। युवती के माता-पिता के विरुद्ध थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पिता ने युवती और बेटे की फोन चैटिंग के स्क्रीन शॉट भी पुलिस को उपलब्ध कराए हैं। पुलिस ने पहले मामला हल्के में लिया था, अब जोर लगाया जा रहा है। इधर, युवती के परिजन मकान में ताला लगाकर फरार हैं। इसको लेकर हत्या करने का शक गहराता जा रहा है।
-----------
आगरा व मथुरा तक गईं टीमें, खाली हाथ लौटीं
युवती के परिजन की रिश्तेदारी आगरा, मथुरा और अलीगढ़ में भी है। यहां पर भी पुलिस टीमें सोमवार को छापा मारकर खाली हाथ लौटकर आ गई। पुलिस मानकर चल रही है युवती के किसी परिजन के मिलने पर मामला खुल सकेगा।


युवती के परिजन नहीं मिलने तक मामला उलझा है। आगरा, मथुरा और अलीगढ़ में भी टीमें भेजी गईं, लेकिन कोई हाथ नहीं लगा। पूर्व जिला पंचायत सदस्य सहित तमाम लोगों से भी पूछताछ की गई है। 8 टीमें खुलासे के लिए लगाई गई हैं। -कृष्ण मुरारी, सीओ जलेसर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed