फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   cleen, india, etah, door to door,

नहीं हो रहा डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन, इधर-उधर फेंका जा रहा कूड़ा

Wed, 30 Sep 2020 11:40 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 11:40 PM IST
विज्ञापन
cleen, india, etah, door to door,
कूड़ा ढोने वाले ई रिक्सा- संवाद - फोटो : ETAH
एटा। नगर पालिका के 25 वार्ड में स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन की घोषणा की गई। इसके लिए पचास रिक्शा भी कानपुर से मंगाए गए हैं। इसके बाद भी डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन नहीं हो रहा। कूड़ा कलेक्शन न होने से लोग इधर-उधर कूड़ा फेक रहे हैं। वहीं कॉलोनियों में लोग खाली प्लॉटों में ही कूड़ा डाल रहे हैं। जिससे वहां गंदगी के ढेर लग जाता है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद के प्रत्येक वार्ड में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन नहीं होने की वजह से जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। नगर पालिका ने मई माह में कानपुर से पचास रिक्शे कूड़ा उठवाने के लिए खरीदे थे। इसके बाद भी डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन नहीं हो रहा है। लोग कूड़े को खाली प्लॉट में डाल रहे है जिससे वहां तमाम गंदगी पनप रही है। जोर से हवा चलने के बाद खाली प्लॉट में पड़ी पॉलिथीन गली व सड़कों पर उड़ती रहती हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका की तरफ से एक भी बार घर से कूड़ा उठाने के लिए कोई नहीं आया। मजबूरन कूड़े को नाले में डालना पड़ता है।
मुनेंद्र कुमार, नेहरू नगर
नगर पालिका की तरफ से कूड़ा न उठने की वजह से लोग हमारे घर के सामने ही कूड़ा डाल जाते हैं जहां तमाम गंदगी फैलती है।
यदुराज सिंह, हाजीपुरा
नगर पालिका की तरफ डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन का कार्य कागजों में ही हो रहा है। ईओ व चेयरमैन की मिलीभगत से पालिका चल रही है।
- शाइस्ता बेगम, सभासद वार्ड पांच
नगर पालिका द्वारा पचास रिक्शे डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए खरीदे गए, लेकिन उन रिक्शों से कूड़ा नहीं उठाया जा रहा है।
- विशेष यादव, सभासद वार्ड पांच
कूड़ा कलेक्शन के लिए पचास रिक्शे खरीदे गए हैं। साथ ही एक कंपनी से समझौता किया गया है। उसके माध्यम से कूड़ा उठवाया जाएगा।
- मीरा गांधी, नगर पालिकाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed