फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Cleaning up around the statues of great men

महापुरुषों की प्रतिमाओं के आसपास की सफाई

Mon, 25 Jan 2016 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
अमर उजाला ब्यूरो एटा Updated Mon, 25 Jan 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
Cleaning up around the statues of great men
गणतंत्र दिवस के लिए स्कूल, सरकारी कार्यालयों में तैयारियां दुरुस्त की गईं। सोमवार को महापुरुषों की प्रतिमाओं पर साफ सफाई का काम चलता रहा। इसके बाद सतरंगी विद्युत झालर प्रतिमाओं पर लगाई। रात्रि को सतरंगी झालरों से जगमागते सरकारी कार्यालय लोगों के आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन

पुलिस लाइन पर भी देर शाम तक तैयारियां चलती रहीं। युवतियां आकर्षक रंगोली बनाने में लगी रहीं। ध्वजारोहण स्थल और परेड स्थल को आकर्षक रूप से सजाया गया। पूरे परेड स्थल को फूल मालाओं से सजाकर आकर्षक रूप दिया गया। वहीं कलक्ट्रेट भवन पर भी ध्वजारोहण की तैयारियां की गई। एडीएम बीएम मिश्र ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे कलक्ट्रेट परिसर में झंडारोहण होगा। प्रभु पार्क से कलक्ट्रेट तक प्रभातफेरी निकलेगी, जो घंटाघर, मेन मार्केट होते हुए कलक्ट्रेट पर जाकर समाप्त होगी। पुलिस लाइन में सुबह 9:30 बजे झंडारोहण, पुलिस परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। बुक स्टोर की दुकानों से बच्चे झंडा और अन्य सामग्री की खरीदरी करत दिखे।
विज्ञापन

नहीं रुकी पॉलीथिन के झंडे की बिक्री
पूरे प्रदेश में पॉलीथिन पर प्रतिबंध के बावजूद शहर में पॉलीथिन से बने ध्वज बिके। लोगों में भी पॉलीथिन पर रोक को लेकर जागरूकता नहीं दिखाई दी। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बुक स्टोर पर पॉलीथिन से बनी गणतंत्र दिवस की सामग्री की बिक्री हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ध्वज का करें सम्मान
सोशल साइट्स पर ध्वज के सम्मान की अपील युवाओं ने की। घर-सड़क पर पड़े झंडे को सम्मान से बच्चों से उठाकर रखने की अपील की गई। इसके अलावा पॉलीथिन से बने ध्वजों को प्रयोग न करने की भी अपील युवाओं ने की।


डीएम-एसपी ने दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं
डीएम के विजयेंद्र पाण्डियन, एसपी हिमांशु कुमार ने गणतंत्र दिवस पर लोगों को शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed