फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Clean chit to EMT and ambulance driver in investigation

Etah News: जांच में ईएमटी व एंबुलेंस चालक को क्लीन चिट

Thu, 04 Jan 2024 11:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 04 Jan 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
Clean chit to EMT and ambulance driver in investigation
एटा। हथठेल पर लेकर मरीज काे उसके परिजन 1 जनवरी को मेडिकल कॉलेज लाए थे। वहां मरीज का मृत बता दिया गया। आरोप था कि एंबुलेंस नहीं पहुंची और लोकेशन न मिलने की बात कही गई। मामले में सीएमओ ने तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया। लखनऊ से जीपीएस की लोकेशन सहित कॉल डिटेल मंगाई गई। जांच के बाद ईएमटी व एंबुलेंस के चालक को क्लीन चिट दे दी गई है।
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला पटियाली गेट निवासी अमन ने आरोप लगाया था कि उसके पिता पप्पू सोमवार को अचानक घर में गिर गए। एंबुलेंस के लिए तीन बार कॉल की लेकिन वह नहीं आई। बाद में उन्हें हथठेल से लेकर आए थे और उनकी मौत हो गई। मामले में प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए सीएमओ ने चालक व ईएमटी को ड्यूटी से हटा दिया था। उन्होंने एसीएमओ डॉ. राममोहन तिवारी, डिप्टी सीएमओ डॉ. सतीश चंद्र नागर सहित वाहन प्रभारी लोकमन सिंह को शामिल कर जांच कमेटी बनाई।
विज्ञापन

जांच टीम ने लखनऊ से कॉल डिटेल निकलवाई। वहीं जीपीएस की लोकेशन मंगाई। कॉल डिटेल में आया कि दो बार कॉल की गई। एक बार कॉल पर 59 सेकेंड बात हुई। सीएमओ ने बताया कॉल आने पर एंबुलेंस मौके पर गई। मरीज के परिजन कॉल के तुरंत बाद मरीज को ले आए। एंबुलेंस मौके पर पहुंची और ईएमटी ने बात की तो बताया गया कि कॉलेज में मरीज को लेकर पहुंच रहे हैं। जबकि मरीज को लेने एंबुलेंस समय पर पहुंची थी। इसी के चलते ईएमटी व एंबुलेंस के चालक को क्लीन चिट दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed