{"_id":"66d5f1ba66a48113730b73cc","slug":"class-6-student-missing-from-kasturba-vidyalaya-etah-news-c-163-1-sagr1019-122236-2024-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: कस्तूरबा विद्यालय से लापता हुई कक्षा 6 की छात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: कस्तूरबा विद्यालय से लापता हुई कक्षा 6 की छात्रा
Mon, 02 Sep 2024 10:41 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 02 Sep 2024 10:41 PM IST
विज्ञापन
एटा। अलीगंज के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में पढ़ रही कक्षा 5 की छात्रा सोमवार सुबह दीवार कूदकर भाग गई। सुबह उसकी खोजबीन शुरू की गई, लेकिन पता नहीं लगा। करीब 10 घंटे बाद परिजन से संपर्क हुआ तो पता लगा कि वह उनके पास दिल्ली पहुंच गई है। इन 10 घंटों तक अधिकारियों, कर्मचारियों की धड़कनें बढ़ती रहीं।
अलीगंज विकास खंड क्षेत्र के अंतर्गत जाजलपुर में संचालित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय से सोमवार की सुबह करीब 6 बजे एक छात्रा बाउंड्रीवाल कूद कर चली गई। शिक्षिका ने कक्ष में छात्राओं की गिनती की। एक छात्रा कम मिली अनुमान लगाया कि शौच क्रिया के लिए गई होगी। लेकिन काफी देर बात भी उसका पता नहीं चला तो वहां शिक्षकाएं सकते में आ गईं। मामले की जानकारी बीएसए दिनेश कुमार को दी गई। वह भी विद्यालय जा पहुंचे। जानकारी कोतवाली पुलिस को भी दे दी गई।
पुलिस ने विद्यालय में सीसीटीवी कैमराें की पड़ताल की। उसमें छात्रा गैलरी में जाते सुबह 5 बजे के करीब दिखी। अनुमान लगाया गया कि छात्रा शौचालय की तरफ से बाउंड्रीवाल कूदकर गई है। ऐसे में छात्रा के परिजन से संपर्क किया गया। दोपहर बाद करीब 3.30 बजे उन्होंने बताया कि छात्रा वहां आ गई है। तब जाकर शिक्षा विभाग और पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
इस वर्ष ही हुआ था प्रवेश
बताया गया छात्रा की उम्र करीब 13 वर्ष की है। उसके परिजन दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। मूल रूप से अलीगंज क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले हैं। इस वर्ष ही छात्रा ने कक्षा 6 में प्रवेश लिया था। परिजन उसको छोड़कर दिल्ली चले गए। इस पर सोमवार को छात्रा बाउंड्रीवाल कूदकर दिल्ली उनके पास जा पहुंची।