{"_id":"5fe62aee8ebc3e3b661d0321","slug":"christmas-etah-news-agr4736005128","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्मे प्रभू यीशू, घर-घर गूंजी बधाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन्मे प्रभू यीशू, घर-घर गूंजी बधाई
विज्ञापन
एटा के चर्च में प्रार्थना करते पादरी जगत सिंह ।
- फोटो : ETAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। प्रभु यीशु के जन्म पर गिरिजाघरों में मैरी क्रिसमस की गूंज रही, सुबह से ही चर्च में प्रार्थना सभा में ईसाई समाज के लोग उमड़ पड़े। यहां पादरी ने अनुयायियों को प्रभु यीशु के जीवन के बारे में बताया। वहीं सोशल मीडिया पर भी लोग एक-दूसरे को दिनभर बधाई देते रहे।
शहर में स्थित मैकगॉ चर्च में शुक्रवार को सुबह प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। चर्च को आकर्षक झालरों और लाइटों से सजाया गया। पादरी आर जगत सिंह ने प्रार्थना कराई। इस दौरान सुख शांति की कामना की गई। प्रार्थना सभा के बाद सभी अनुयायियों को केक वितरित किया गया। इस मौके पर सिस्टर और नन ने कैरोल सिंगिंग गाकर खुशियां मनाईं। वहीं सेंटा क्लॉज ने उपहार वितरित किए। घरों में कैरोल सिंगिंग के कार्यक्रम और उपहार वितरित किए गए।
केक की रही मांग
क्रिसमस पर जिले में शुक्रवार को केक की विशेष मांग रही। क्रिश्चियन परिवारों ने प्रभु यीशु के जन्म की खुशी में केक काटा और जगह-जगह केक का वितरण किया गया। शुक्रवार को बाजार में पाइन एपल, चॉकलेट और ब्लैक फॉरेस्ट केक की अधिक मांग रही। ये 250 रुपये से लेकर 400 रुपये तक के बेचे गए।
विज्ञापन
सेंटा क्लॉज ने दिए बच्चोें को गिफ्ट
राजा का रामपुर। रात को जैसे ही घड़ी में 12 बजे, वैसे ही सेंटा क्लॉज आया और बच्चों को गिफ्ट बांटे। गिफ्ट देने का तरीका भी अद्भुत था। रात में सो रहे बच्चे जब सुबह सोकर उठे तो तकिया के नीचे चिप्स, कुरकुरे, डॉल, चॉकलेट आदि चीजें पाकर खुश नजर आए।