फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rain and Low Temperature Trigger Joint and Muscle Pain Agra UP

सावधान: जोड़, कमर और मांसपेशियों में इसलिए हो रहा है दर्द, इन बातों को करें फॉलो; रहेगा काफी फायेदमंद

Fri, 28 Aug 2026 10:18 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 28 Aug 2026 10:18 AM IST
सार

बारिश और पारा गिरने के साथ एसएन मेडिकल कॉलेज की हड्डी रोग ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। रोजाना औसतन 350 मरीज पहुंच रहे हैं, जिनमें जोड़, मांसपेशियों और पुरानी चोट के मरीज अधिक हैं। फिजियोथेरेपी के साथ मरीजों को घर पर व्यायाम दोहराने की सलाह दी जा रही है। वहीं बीएमडी जांच में 80 में से आधे से अधिक मरीजों में कैल्शियम की कमी मिली।

विज्ञापन
Rain and Low Temperature Trigger Joint and Muscle Pain Agra UP
एसएन मेडिकल कॉलेज के हड्डी रोग विभाग में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के हड्डी रोग विभाग में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। इसमें जोड़, मांसपेशियों और पुरानी चोट के मरीजों की संख्या अधिक है। चिकित्सक इसे बारिश की वजह से नमी और पारा कम होना बता रहे हैं। दवाएं देने के साथ मरीजों की फिजियोथेरेपी की सलाह भी दी जा रही है।
विज्ञापन


हड्डी रोग विभाग के डॉ. रजत कपूर ने बताया कि ओपीडी में रोजाना औसतन 350 मरीज आ रहे हैं। पारा कम होने से मांसपेशियों में खिंचाव, जकड़न से दर्द की परेशानी बढ़ गई है। ओपीडी में पुराने मरीजों की संख्या भी बढ़ी है। इसमें गठिया, गिरने या फिर दुर्घटना से लगी पुरानी चोट के मरीज अधिक हैं। फिजियोथेरेपी विभाग के डॉ. अतुल शर्मा ने बताया कि लगातार बारिश होने से कंधे, कूल्हे, जोड़, कमर दर्द के मरीजों की संख्या बढ़ गई हैं। इनकी फिजियोथेरेपी कराने के साथ घर पर भी इनको दोहराने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। गठिया के दर्द वाले मरीजों में 50 से अधिक की उम्र के हैं। युवा चोट के दर्द की वजह से फिजियोथेरेपी कराने आ रहे हैं।
विज्ञापन




कैल्शियम की मिली कमी
आगरा आर्थोपेडिक सोसाइटी की ओर से एसएन की ओपीडी में शिविर लगाकर 80 मरीजों की बोन मिनरल डेंसिटी (बीएमडी) की जांच की गई। इसमें आधे से अधिक की कैल्शियम की कमी पाई गई। मरीजों को बचाव के लिए जागरूक किया। अध्यक्ष डॉ. अतुल कुलश्रेष्ठ, सचिव डॉ. संजय चतुर्वेदी और एसएन के डॉ. बृजेश शर्मा ने बताया कि सोसाइटी की ओर से बोन एंड जॉइंट महीना मनाया जा रहा है। इसमें जांच करने के बाद मरीजों को धूप लेने, पौष्टिक आहार लेने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed