{"_id":"5f1b17e48ebc3e637122d5b5","slug":"chori-etah-news-agr4518925154","type":"story","status":"publish","title_hn":"यादगारपुर में चोरों ने मचाया तांडव, चार घरों से लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यादगारपुर में चोरों ने मचाया तांडव, चार घरों से लाखों की चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा/मिरहची। थाना क्षेत्र के गांव यादगारपुर में बृहस्पतिवार की रात चोरों ने चार घरों को निशाना बनाया। इस दौरान वे लाखों के जेवर और नकदी लेकर भाग गए। इस दौरान एक घर से चोर बाइक को भी ले गए, लेकिन पेट्रोल खत्म होने की वजह से रास्ते में ही छोड़ गए। पूर्व जिला पंचायत सदस्य के घर से राइफल चुरा ली थी, लेकिन बाहर डाल गए। यह बात किसी को हजम नहीं हो रही है।
थाना मिरहची के गांव यादगारपुर निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य गिरीश यादव के मकान में रात में चोर घुस गए। चोरों ने कमरों के ताले चटका दिए और 45 हजार रुपये, कपड़े के साथ ही सोने-चांदी के जेवरात को चुरा लिया। लाइसेंसी राइफल चोरी कर ली। राइफल के साथ चोर विष्णु के घर में घुस गए यहां से लाखों रुपये की चोरी की। इसके बाद वे राजेश उर्फ के मकान में भी घुसकर चोरी की।
यहां से चोरों के हाथ कुछ भी नहीं लग सका तो लक्ष्मी नारायण के मकान को निशाना बना हजारों रुपये की नगदी व आभूषणों की चोरी कर लिया। चार घरों से चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद भी ग्रामीणों को भनक तक नहीं लगी। चोर लक्ष्मी नारायण के मकान में रखी बाइक को भी निकालने में सफल रहे। बाइक से चोर भागे थे, आसेपुर के पास बाइक में पेट्रोल खत्म हो गया तो वहीं पर छोड़कर चले गए।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक सीताराम सरोज ने बताया है कि चोरी की वारदात सुबह ग्रामीणों को पता चली थी, सूचना मिलने के बाद मौके पर डॉग स्क्वैड और फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंचे थे। मामले की गंभीरता से जांच की गई और चोरों की तलाश में जुट गए हैं। मामले की तहरीर गिरीशचंद्र की ओर से दी गई है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।