{"_id":"57fa84214f1c1b665228e21b","slug":"chingaaree-se-aatishabaajee-mein-lagee-aag-laakhon-ka-nukasaan","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिंगारी से आतिशबाजी में लगी आग, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिंगारी से आतिशबाजी में लगी आग, लाखों का नुकसान
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
आतिशबाजी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाहरद्धारी मोहल्ले में एक घर में खाना बनाते समय निकली चिंगारी से आग लग गई। आग ने घर में रखी आतिशबाजी और जनरल स्टोर की दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। आग बुझाने के प्रयास में एक किशोरी झुलस गई। किशोरी को सरकारी अस्पताल से गंभीर हालत में आगरा रेफर कर दिया गया है। आग लगने से व्यापारी को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। जनरल स्टोर में पटाखे अवैध रुप से बेचे जा रहे थे।
बारहद्धारी मोहल्ले में कुलदीप जैन जनरल स्टोर चलाते हैं और दुकान के बाहर प्लास्टिक के तंबू में पटाखे बेचते थे। रविवार सुबह दुकान नहीं खुलने के कारण घर में रसोई के पास आतिशबाजी रखी थी। उनकी पत्नी रसोई में खाना पकाने लगीं तो रसोई से निकली चिंगारी से पटाखों ने आग पकड़ ली। धमाकों की आवाज सुनकर पूरा परिवार घर के बाहर आ गया, लेकिन कुलदीप की 14 वर्षीय बेटी पायल आग पर काबू पाने के चक्कर में गंभीर रुप से झुलस गई। देखते ही देखते आग ने घर में रखे सामान और जनरल स्टोर को चपेट में ले लिया। गनीमत रही कि आसपास के लोगों ने अपने घरों में लगे सबमर्सिबल पंप से पानी डालने के अलावा दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल ने पहुंचकर आग पर काबू पाया।