{"_id":"58065d974f1c1b672c703a28","slug":"chaand-ke-darshan-ko-bekaraar-chaandanee","type":"story","status":"publish","title_hn":"चांद के दर्शन को बेकरार ‘चांदनी’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चांद के दर्शन को बेकरार ‘चांदनी’
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
करवाचौथ
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवविवाहिताओं में करवाचौथ से पहले व्रत को लेकर घबराहट है तो कहीं उत्सुकता भी। कोई अपनी सास के संग तो कोई ननद के संग करवे की खरीदारी करती दिखीं। बुजुर्ग हो या नई नवेली, करवाचौथ के प्रति सभी का अटूट विश्वास है। साड़ियों की दुकानों पर भी महिलाओं ने जमकर खरीदारी की। शहर में करवाचौथ की रौनक देखते बन रही है। बाजार में करवा, कैलेंडर की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ उमड़ी। गुरुवार को करवाचौथ की तैयारी को लेकर सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई। बता दें कि सुहागिनों का पर्व करवा चौथ बुधवार को मनाया जाएगा।
करवाचौथ को लेकर बाजार में रौनक छाई है। बुधवार को सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र की कामना के लिए व्रत रखेंगी। साथ ही शाम को चांद को अर्घ्य देकर अपना व्रत खोलेंगी। व्रत को लेकर विवाहिताओं में उत्साह नजर आया। इसके साथ ही पहली बार व्रत रख रहीं विवाहिताएं मन में सपने संजोकर तैयारी में लगी हैं। मंगलवार को बाजार में महिलाओं की खासी भीड़ नजर आई। इस दौरान शहर के व्यस्ततम बाजार बाबूगंज में महिलाओं ने साड़ी, शृंगार का सामान, पूजन सामग्री की खरीदारी की। इसके साथ ही महिलाओं ने मेहंदी और ब्यूटी पार्लर पर फेशियल, ब्लीच और मेकअप कराया। पतियों ने भी अपने हमसफर को गिफ्ट देने के लिए खरीदारी कर ली है। कोई चॉकलेट, तो कोई साड़ी दे रहा है। इसके साथ ही सोने की अंगूठी, कुंडल की मांग भी ज्यादा है। सर्राफा व्यापारी अंकित बताते हैं कि करवा चौथ पर गिफ्ट के तौर पर अंगूठी सबसे ज्यादा पसंद की जा रही है।
पहला करवा चौथ मना रहीं शिक्षिका भूमिका कहती हैं कि शादी के बाद पहले करवा चौथ को लेकर काफी उत्साहित हूं। पति की लंबी उम्र की कामना के लिए व्रत रखने के लिए काफी तैयारियां की हैं। वहीं गरिमा भदौरिया कहती हैं कि करवा चौथ का त्योहार हर सुहागन के लिए काफी मायने रखता है। पहली बार व्रत रख रही हूं, तो थोड़ा डर भी है और उत्साह भी। तैयारी पूरी कर ली है।
विज्ञापन
-------------------
रात 8:50 बजे दिखेगा चांद
करवा चौथ पर चंद्र दर्शन जिले में रात को आठ बजकर 50 मिनट पर होगा। चंद्रमा को अर्घ्य देकर विवाहिताएं अपने सुहाग की सलामती के लिए प्रार्थना करेंगी। पंडित अरुण कुमार उपाध्याय बताते हैं कि करवे का पूजन व कथा श्रवण शाम छह और सात के बीच किया जाना उचित है।
------------------
इंद्रपुरी में होगा सामूहिक पूजन
करवा चौथ के मौके पर शहर की पॉश कालोनी इंद्रपुरी में सामूहिक पूजन का आयोजन किया जाएगा। कालोनी की विवाहिताएं शाम पांच बजे से आयोजन में जुटेंगीं।