फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Cash theft including jewellery, cash planted in two other houses as well

जेवरात सहित नकदी चोरी, दो अन्य घरों में भी लगाया नकब

Tue, 09 Aug 2022 11:19 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 11:19 PM IST
विज्ञापन
Cash theft including jewellery, cash planted in two other houses as well
ओनघाट में चोरी के बाद खेत में बिखरा पड़ा सामान । - फोटो : ETAH
एटा। बागवाला थाना क्षेत्र के गांव ओनघाट में चोरों ने तीन घरों में नकब लगाया। एक घर से जेवरात सहित नकदी पार कर दी। गांव निवासी मनोज कुमार ने बागवाला थाने में दी तहरीर में बताया कि सात अगस्त की रात चोरों ने कमरे में पीछे से नकब लगा लिया। इसके सहारे वह कमरे में प्रवेश कर गए।
विज्ञापन

वहां रखी अलमारी का ताला तोड़ उसमें से चांदी की चेन, दो जोड़ी पायल, एक जोड़ी सोने के कुंडल, एक अंगूठी सहित चांदी की करधनी व 5375 रुपये पार कर दिए। आठ अगस्त की सुबह उठकर कमरे में गए तो घर का सामान बिखरा पड़ा मिला। नकब लगा देखा तो घर के पीछे गए।
विज्ञापन

वहां खेत में एक बक्सा सहित कपड़े पड़े मिले। पीड़ित ने बताया कि गांव के ही विनय व राजेश के यहां भी चोरों ने नकब लगाया। हालांकि चोर उनके यहां से कुछ ले जा नहीं पाए। बागवाला थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि एक घर में चोरी हुई है। तहरीर मिली है, रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed