फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Cash-jewellery stolen by breaking the locks of a soldier's locked house

Etah News: फौजी के बंद मकान के ताले तोड़ नकदी-जेवर चोरी

Thu, 20 Jul 2023 11:16 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 20 Jul 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
Cash-jewellery stolen by breaking the locks of a soldier's locked house
मिरहची। थाना क्षेत्र के गांव जारथल निवासी दान सिंह केंद्रीय रिजर्व पुलिस जिला मुख्यालय रामपुर में तैनात हैं। उन्होंने बताया कि चोरी की घटना से 20 दिन पूर्व गांव में छुट्टी लेकर आए थे, पत्नी कल्पना की तबीयत खराब थी जिनको सरकारी उपचार के लिए मुरादाबाद स्थित हॉस्पिटल ले गए। अवकाश खत्म होने के बाद भी उनकी पत्नी की तबीयत में सुधार नहीं आया तो वह उनका उपचार रामपुर में ही करा रहे थे। इधर गांव जारथल में बंद पड़े मकान में अज्ञात चोर मुख्य दरवाजे के ताले तोड़कर अंदर घुस गए और मकान में रखी अलमारी के भी ताले तोड़कर 13 हजार 500 रुपये, सोने की चार चूड़ी, दो जंजीर, 8 अंगूठी, एक टीका, दो नाक की लोंग और चांदी की 2 जोड़ी पायल, 2 जोड़ी बिछिया, एक बेसर आदि चोरी का ले गए। थाना प्रभारी सुभाष बाबू ने बताया रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है जांच की जा रही है संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed