फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Cash and jewelery worth lakhs stolen from contractor's house

ठेकेदार के घर में चोरों ने ताला तोड़ नकदी व लाखों रुपये की ज्वैलरी की साफ

Thu, 05 Aug 2021 05:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 05:51 PM IST
विज्ञापन
Cash and jewelery worth lakhs stolen from contractor's house
नेहरू नगर में ठेकेदार के घर चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान ।संवाद - फोटो : ETAH
एटा। कोतवाली नगर क्षेत्र के नेहरू नगर में बृहस्पतिवार रात एक ठेकेदार के घर में चोरों ने ताले तोड़ दिए। घर से नकदी व लाखों रुपये के आभूषण चोरी कर ले गए। पुलिस ने सात संदिग्ध लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। जीटी रोड स्थित नेहरू नगर निवासी सोमेंद्र पुत्र हाकिम सिंह ग्रामीण अभियंत्रण विभाग में ठेकेदारी करते हैं। उनके घर में जवाहर तापीय परियोजना के दस कर्मचारी किराए पर रहते हैं। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार रात को उनका भाई रवि कुमार एक कमरे में ताला लगाकर दूसरे कमरे में सो रहा था। अन्य कमरे में जवाहर तापीय परियोजना के कर्मचारी थे।
विज्ञापन

रात करीब एक बजे चोर घर में जीने के रास्ते घुस आए और कमरे का ताला तोड़ दिया। इसमें रखे 80 हजार रुपये और सात लाख के आभूषण लेकर फरार हो गए। सुबह करीब चार बजे जब रवि सोकर उठा तो कमरे का ताला टूटा पड़ा था और सामान बिखरा हुआ था। वहीं जवाहर तापीय परियोजना के दो कर्मचारी फरार थे। घर का मुख्य दरवाजा खुला हुआ था। रवि की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परियोजना में काम करने वाले आठ अन्य कर्मचारियों को संदेह के आधार पर हिरासत में ले लिया। थाने पर जाकर उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed