{"_id":"65789ede5cf7341ad80ab6f8","slug":"car-overturns-in-ditch-due-to-tire-burst-one-dead-5-injured-etah-news-c-163-1-sagr1016-9575-2023-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: टायर फटने से कार खाई में पलटी, एक की मौत, 5 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: टायर फटने से कार खाई में पलटी, एक की मौत, 5 घायल
Tue, 12 Dec 2023 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 12 Dec 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
एटा। थाना मलावन क्षेत्र हाईवे स्थित गांव सैंथरी के पास मंगलवार की दोपहर करीब 2 बजे टायर फटने से कार अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। इस हादसे में युवक की मौत हुई है, जबकि किशोर उसके पिता सहित 5 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज से अलीगढ़ के लिए रेफर किया गया है।
थाना मारहरा क्षेत्र के गांव गोकनी निवासी खेतपाल सिंह (30) की मौत हुई है। जब कि कार में सवार मृतक के बहनोई देवेंद्र सिंह, भांजा जतिन कुमार व रिश्तेदार अजय कुमार निवासीगण आईटीआई के सामने रामनगर काॅलोनी थाना बन्नादेवी अलीगढ़, शैलेंद्र उर्फ शैलेश निवासी अशोक नगर कोतवाली नगर और रामप्रकाश निवासी गोकनी थाना मारहरा घायल हुए हैं। सभी घायलों को अलीगढ़ के लिए रेफर किया गया। घायल देवेंद्र सिंह ने बताया कि गांव गोकनी में ससुराल है, यहां से बरात कुरावली क्षेत्र के गांव में गई थी, लौटते समय हादसा हो गया। जब कि कार शैलेश की बताई जा रही है और वही चला रहा था।
प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र नाथ मिश्रा ने बताया कि टायर फटने की वजह से कार अनियंत्रित होकर हाईवे से नीचे खाई में पलटा खाते हुए गिर गई। इसकी वजह से एक युवक की मौत हुई है, जब कि किशोर सहित 5 लोग घायल हुए हैं। घायलों को गंभीर हालत में रेफर किया गया है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने कार में फंसे लोगों को निकाला
तेज आवाज के साथ हुए हादसा के बाद ग्रामीण पहुंंच गए और कार में फंसे लोगों को किसी तरह से निकाला। इसके साथ ही पुलिस को भी सूचना दी गई। ग्रामीणों और पुलिस के सहयोग से घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा गया। यहां पर खेतपाल को मृत घोषित कर दिया गया।
कार सवार हैं एक दूसरे के रिश्तेदार
कार में सवार सभी लोग एक दूसरे के रिश्तेदार हैं। कोई बहनोई है तो कोई साला, जब कि देवेंद्र का भांजा शैलेश है, इसकी कार बताई जा रही है। बरात करने के बाद सुबह कुरावली स्थित एक वैद्य के पास किशोर जतिन को चर्म रोग से संबंधित दवा भी दिलाकर लाए थे।