{"_id":"66001be5358ad20ff20a9daf","slug":"car-collides-with-auto-and-bike-1-dead-5-injured-etah-news-c-163-1-eta1001-114603-2024-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: कार ने ऑटो व बाइक में मारी टक्कर 1 की मौत, 5 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: कार ने ऑटो व बाइक में मारी टक्कर 1 की मौत, 5 घायल
Sun, 24 Mar 2024 05:56 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 24 Mar 2024 05:56 PM IST
विज्ञापन
एटा। अवागढ़ थाना क्षेत्र के गांव नगला बंधा के पास कार ने सामने से आ रहे ऑटो व एक बाइक में टक्कर मार दी। जिसके चलते रोहिना मिर्जापुर निवासी सरोज देवी (35) की मौत हो गई। वहीं 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चुरथरा पर भर्ती कराया। जहां से तीन लोगों की हालत को गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज भेजा गया। वहीं पुलिस ने कार को फिरोजाबाद जिले के फरिहा थाना क्षेत्र के गांव ईखू पर जाकर कब्जे में ले लिया है।
थाना प्रभारी जयेंद्र प्रसाद मौर्य ने बताया कि अनियंत्रित कार ने सवारियों से भरे ऑटो और बाइक में टक्कर मार दी। जिससे 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में से एक महिला ने उपचार को ले जाते समय दम तोड़ दिया। मुनेश देवी व टोनी निवासी रोहिना मिर्जापुर और नीलम देवी, सुनीता व विवेक निवासी बावसा कोतवाली देहात घायल हुए हैं। गाड़ी को कब्जे में लेकर थाने पर खड़ा करा है। इसका चालक फरार है। संवाद