{"_id":"a5692e7b64f44027e6fc47180eff00b5","slug":"cantor-tempo-s-clash-six-deaths-18-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंटर-टेंपो की भिड़ंत में छह की मौत, 18 घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंटर-टेंपो की भिड़ंत में छह की मौत, 18 घायल
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Mon, 13 Jul 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज-सिकंद्रराऊ मार्ग पर सोमवार को कैंटर की चपेट में आकर टैंपो उछल गया टक्कर इतनी जबरदस्त थी, हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। 18 घायल हो गए। इनमें से नौ की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना से गुस्साए लोगों ने जाम लगाकर बसों में तोड़फोड़ की।
कासगंज से दोपहर के समय टैंपो सवारी भरकर जा रहा था। नदरई के निकट जैसे ही पहुंचा सामने से आ रहे पाइप से भरे कैंटर से भिड़ंत हो गई, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टैंपो उछलकर दोबारा जमीन पर आ गिरा। कई सवारियां भी दूर तक जा गिरी। हादसे में रोहताश पुत्र किशन लाल निवासी अथैया ढोलना, सोरन सिंह पुत्र डूमर सिंह निवासी खैरपुर मारहरा एटा और एक अज्ञात की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि टैंपो चालक उपेंद्र पुत्र वीरेंद्र निवासी नरायनी ढोलना ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। महिला प्रेमवती पत्नी ने अस्पताल से रेफर करने के बाद निजी चिकित्सालय में दम तोड़ दिया। 17 अन्य यात्री भी घायल हो गए। इनमें से नौ को अलीगढ़ रेफर किया।
हादसे के बाद लोग आक्रोशित हो गए। सड़क पर जाम लगाकर वाहनों में तोड़फोड़ कर दी। कासगंज और बुद्वविहार डिपो की एक-एक बस के शीशे तोड़ दिए। सूचना पर एडीएम बाल मयंक मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक राधे मोहन भारद्वाज, एसडीएम शिव सिंह, सीओ एके सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे और आक्रोशित लोगों को शांत किया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए एटा भेज दिया। सांसद राजवीर सिंह, विधायक ममतेश शाक्य सहित भाजपा और बसपा के नेता अस्पताल पहुंचे।