फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Canter parked on roadside stolen, thieves seen taking it in CCTV

Etah News: सड़क किनारे खड़ा कैंटर चोरी, सीसीटीवी में ले जाते दिखे चोर

Mon, 30 Oct 2023 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 30 Oct 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Canter parked on roadside stolen, thieves seen taking it in CCTV
एटा। थाना अवागढ़ क्षेत्र में सड़क किनारे खड़ा कैंटर चोरी हो गया। चालक जब सुबह उठा तो कैंटर नहीं दिखने पर होश उड़ गए। तब कैंटर मालिक को जानकारी दी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों को खंगाला है, इसमें चोर कैंटर ले जाते दिखाई दे रहे हैं, लेकिन तहरीर मिलने के बाद भी पुलिस ने दूसरे दिन रिपोर्ट दर्ज की है और अब तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

अवागढ़ थाना क्षेत्र आगरा रोड स्थित गांव सिकरारी से 27 अक्तूबर की रात करीब 1 बजे कैंटर चोरी कर लिया गया। सिकरारी निवासी चालक कमल सिंह ने शाम को सड़क किनारे कैंटर को खड़ा किया था और अपने घर चला गया। अगले दिन 28 अक्तूबर की सुबह सड़क पर कैंटर दिखाई नहीं दिया, तब इधर-उधर तलाश की गई लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। तब पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन

पुलिस ने तहरीर ले ली और जांच की और सीसीटीवी कैमरों को खंगाला तो रात में कैंटर चोरी करके ले जाते चोर दिखाई दिए। अगले दिन 29 अक्तूबर की शाम पुलिस ने कैंटर स्वामी सोरन सिंह निवासी नयाबास थाना नारखी जिला फिरोजाबाद की तहरीर पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक जयेंद्र प्रसाद मौर्य ने बताया कि कैंटर 27 अक्तूबर की रात करीब एक बजे चोरी हुआ है, सीसीटीवी में भी दिखाई दे रहा है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed