{"_id":"688b6b2746b9643d7d0e96a0","slug":"canter-collided-with-eco-car-at-jalesar-in-etah-one-dead-and-five-seriously-injured-2025-07-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: कार और कैंटर की आमने-सामने से टक्कर...मच गई चीखपुकार, एक की माैत; पांच लोग गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: कार और कैंटर की आमने-सामने से टक्कर...मच गई चीखपुकार, एक की माैत; पांच लोग गंभीर रूप से घायल
Thu, 31 Jul 2025 06:40 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Thu, 31 Jul 2025 06:40 PM IST
सार
एटा में गुरुवार को भीषण हादसा हो गया। कार को सामने से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर ने टक्कर मार दी। इसमें एक की माैत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
जलेसर सड़क हादसा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
एटा के जलेसर के थाना क्षेत्र के ग्राम महानमई के पास गुरुवार शाम साढ़े चार बजे भीषण सड़क हादसा हुआ। इसमें एक व्यक्ति की माैत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब हाथरस से आ रही कार को सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार कैंटर ने टक्कर मार दी।
दुर्घटना शाम करीब साढ़े चार बजे जलेसर-हाथरस रोड पर हुई। इको कार में सवार सभी लोग हाथरस से दवा लेकर अवागढ़ के ग्राम मोहनपुर जा रहे थे। तभी कैंटर ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में 62 वर्षीय चुन्ना पुत्र कल्लू खान की मौके पर ही माैत हो गई।

पुलिस ने उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं, कार में सवार अन्य पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में 20 वर्षीय सिम्मी पुत्री चुन्ना, 60 वर्षीय लल्लू बेगम पत्नी चुन्ना, 35 वर्षीय तहसीन पत्नी जाकिर, साहिल पुत्र सुलेमान और फानूस पत्नी सुलेमान शामिल हैं। सभी घायल मोहनपुर, अवागढ़ के निवासी हैं।
गंभीर रूप से घायल सभी पांच लोगों को सीएचसी जलेसर से बेहतर उपचार के लिए आगरा के एसएन मेडिकल काॅलेज के लिए रेफर किया गया है। प्रभारी निरीक्षक जलेसर सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने कैंटर को कब्जे में ले लिया है। उसका चालक मौके से फरार हो गया है।
ये भी पढ़ें-UP: आगरा में झमाझम बारिश...कई क्षेत्रों में हुआ जलभराव, सड़क पर तैराकी करते दिखे बच्चे; देखें वीडियो