फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   waterlogging due to heavy rain in agra

UP: आगरा में झमाझम बारिश...कई क्षेत्रों में हुआ जलभराव, सड़क पर तैराकी करते दिखे बच्चे; देखें वीडियो

Thu, 31 Jul 2025 04:19 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 31 Jul 2025 04:19 PM IST
सार

आगरा में बारिश लोगों के लिए मुसीबत बन गई। कई क्षेत्रों में जलभराव हो गया। इससे वाहनों की रफ्तार थम गई। लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
waterlogging due to heavy rain in agra
आगरा में बारिश। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में बारिश का दाैर जारी है। गुरुवार को भी सुबह से बादल छाए रहे। दोपहर में शुरू हुई रिमझिम जल्द ही झमाझम बारिश में बदल गई। इससे कई सड़कें दरिया जैसी बन गईं। हाईवे पर भी जलभराव हो गया। लोग जलभराव और जाम से जूझते नजर आए। ग्वालियर, दिल्ली और अलीगढ़ हाईवे पर वाहन रेंगते दिखे। 
विज्ञापन


एमजी रोड पर जलभराव होने से सूरसदन चाैराहे के पास वाहनों की कतारें लग गईं। जाम के हालात बन गए। शहर के अन्य क्षेत्रों में भी जलभराव के चलते यातायात प्रभावित हुआ। इसके चलते  वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं सड़कों पर जलभराव होने बच्चे सड़कों पर तैराकी करते दिखे।
विज्ञापन


 

बारिश से दयालबाग, खंदारी, नगला बूढ़ी, 100 फुट रोड, कमला नगर, बल्केश्वर, मुगल रोड, वाटर वर्क्स लाल मस्जिद रोड, ट्रांसयमुना, टेढ़ी बगिया, पंचकुइयां, फाउंड्री नगर, अलबतिया रोड, अवधपुरी, मारुति एस्टेट, लोहामंडी-सेंट जोंस रोड, गधापाड़ा, बेलनगंज, फ्रीगंज, ताजगंज, फतेहाबाद रोड, मुगल पुलिया, सुंदरपाड़ा, साकेत कॉलोनी, गोविंद नगर, बोदला, आवास विकास कॉलोनी, गुरुद्वारा गुरु का ताल के सामने और कैलाशपुरी, मदिया कटरा रोड पर जलभराव हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed