{"_id":"676edf7a741ff0a07e0fa837","slug":"ca-progressed-in-first-attempt-in-etah-congratulated-etah-news-c-163-1-sagr1019-127515-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: एटा में पहले ही प्रयास में उन्नति बनीं सीए, दी बधाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: एटा में पहले ही प्रयास में उन्नति बनीं सीए, दी बधाई
Fri, 27 Dec 2024 10:40 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 27 Dec 2024 10:40 PM IST
विज्ञापन
सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में उन्नति को मिठाई खिलाती शिक्षिका।
- फोटो : सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में उन्नति को मिठाई खिलाती शिक्षिका। स्वयं
एटा। शहर निवासी उन्नति गुप्ता ने अपने पहले ही प्रयास में सीए की परीक्षा पास कर ली। बृहस्पतिवार की रात जैसे ही उनके परिजन को जानकारी हुई, वह खुश हो गए। शुक्रवार को बधाई देने वालों का घर पर तांता लगा रहा। इस दौरान सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में उन्नति का स्वागत किया गया।
शहर के मोहल्ला न्यू विजय नगर काॅलोनी निवासी अमरीश कुमार गुप्ता की बेटी उन्नति गुप्ता ने अपने पहले की प्रयास में सीएम की परीक्षा पास की। उन्नति ने बताया 12वीं तक की पढ़ाई उन्होंने सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल से की है। बचपन में ही सीए बनने का सपना देख लिया था।
माता पिता सहित परिवार के अन्य सभी का सहयोग मिला। पिता की मंडी में आढ़त है। उन्नति ने बताया 3 परीक्षा होती हैं। पहली परीक्षा घर पर तैयारी कर की थी। परीक्षा पास होने के बाद वह जयपुर चली गई। वहां दूसरी परीक्षा की तैयारी की और उसको पास किया। इसके बाद वह नोएडा तैयारी के लिए पहुंची और पढ़ाई की।
विज्ञापन
शुक्रवार को उन्नति को सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बुलाया गया। प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार वर्मा एवं अन्य शिक्षकगणों ने उनका स्वागत किया। उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वर्तमान में उन्नति मल्टीनेशनल कंपनी में कार्य कर रहीं हैं। भविष्य में अपना इंटरनेशनल टैक्सेशन चलाना चाहती हैं। उन्नति ने कक्षा 12 में कॉमर्स से 97 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया था।
इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य भवनाथ झा, सोनिया महेश्वरी, शैक्षिक प्रमुख प्रेमचंद, संजीव कुमार मिश्रा, डॉ. राहुल शर्मा, अंकुर गोयल आदि लोग मौजूद रहे।