फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   businessman loot case in etah Police got entangled in border dispute instead of searching for the robbers

कारोबारी से लूट: दो घंटे बाद पहुंची पुलिस...लुटेरों की तलाश की जगह सीमा विवाद में उलझी, विधायक ने किया फैसला

Fri, 13 Dec 2024 12:06 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 13 Dec 2024 12:06 PM IST
सार

लूट की घटना के बाद कारोबारी पुलिस का इंतजार करता रहा, लेकिन पुलिस दो घंटे देरी से पहुंची। इसके बाद दो थानों की पुलिस के बीच हुए सीमा विवाद ने कारोबारी को मुसीबत में डाल दिया। विधायक के  हस्तक्षेप के बाद फैसला हो सका कि वारदात किस क्षेत्र की है। 
 

विज्ञापन
businessman loot case in etah Police got entangled in border dispute instead of searching for the robbers
पीड़ित - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एटा के थाना राजा का रामपुर क्षेत्र के रहने वाले किराना कारोबारी को घर वापस जाते समय बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर लूट लिया। बाइक सवार बदमाश किराना कारोबारी से 27 हजार रुपए नकद और बाइक के साथ कुछ दस्तावेज लूट ले गए। उसके हाथ-पैर बांधकर खाई में फेंक दिया। किसी तरह कारोबारी ने खुद को मुक्त कराने के बाद पुलिस को सूचना दी। फर्रुखाबाद सीमा पर हुई इस वारदात के दौरान पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही, लेकिन लुटेरों की तलाश का प्रयास तक नहीं किया। 
विज्ञापन



 
 

राजा का रामपुर थाना क्षेत्र के गांव गढ़िया जगन्नाथ निवासी हितेंद्र की किराने की दुकान अलीगंज थाना क्षेत्र स्थित ब्लॉक परिसर के सामने है। हर रोज की तरह किराना कारोबारी अपने गांव देर शाम वापस जा रहे थे। बदमाशों ने कारोबारी को रस्ते में घेर लिया। कारोबारी की बाइक में लात मारकर गिरा दिया। बदमाशों ने उस पर तमंचा तान दिया। इसके बाद 27 हजार की नकदी, बाइक और कुछ दस्तावेज लूट लिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कारोबारी ने विरोध करने का प्रयास किया, तो उसे जान से मारने की धमकी दी। कारोबारी पीछा न कर सके, इसलिए उसके हाथ-पैर बांधकर खाई में फेंक दिया। किसी तरह कारोबारी छूटा और सूचना परिजनों और पुलिस को दी। सूचना के बाद भी करीब दो घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद भी दो थानों की सीमा के विवाद में उलझ गई। देर रात तक ये ही तय नहीं हो सका कि ये वारदात किस क्षेत्र में हुई है। पुलिस की ऐसी कार्यशैली देख कारोबारी सड़क पर बैठ गया। 
 
विज्ञापन

कारोबारी हितेंद्र ने आप बीती बताते हुए पुलिस के रवैए पर गंभीर सवाल उठाए। उसने बताया कि सूचना के बाद भी राजा का रामपुर थाना पुलिस नहीं पहुंची। अलीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो उसने अपने सीमा में घटना का नहीं होना बताया। पीड़ित ने क्षेत्रीय विधायक सत्यपाल सिंह राठौर से भी शिकायत है। विधायक के हस्तक्षेप के बाद  कांपिल थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed