{"_id":"66490ccf268fc901450c7e59","slug":"bus-full-of-kiln-workers-stuck-in-wires-accident-averted-etah-news-c-163-1-sagr1016-117048-2024-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: भट्ठा श्रमिकों से भरी बस तारों में फंसी, हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: भट्ठा श्रमिकों से भरी बस तारों में फंसी, हादसा टला
Sun, 19 May 2024 01:47 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 19 May 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
जलेसर। नगर के कटरा चुंगी चौराहे पर बिजली के झूलते तारों में शुक्रवार रात्रि 12 बजे हाथरस के सासनी स्थित भट्ठे के मजदूर बस में सवार होकर जलेसर होते हुए महोबा जा रहे थे। तभी नगर के कटरा चुंगी चौराहे पर बिजली के लटकते तारों में बस फंस गई। बस में ईंट भट्ठे के श्रमिक बैठे थे। उन्हें बिजली के झटके लगे और बस के अंदर अफरातफरी व चीख-पुकार मच गई। गनीमत रही कि जल्द ही बिजली आपूर्ति बंद करा दी गई और बड़ा हादसा टल गया। फॉल्ट के चलते 12 घंटे आपूर्ति बाधित रही।
शुक्रवार की रात्रि 12 बजे नगर के बाईपास मार्ग स्थित कटरा चुंगी चौराहे पर झूलते हुए बिजली के जर्जर तारों में बस फंस गई। चालक ने बस को वहीं किनारे पर रोक दिया और तुरंत स्थानीय लोगों के माध्यम से क्षेत्रीय लाइनमैन को सूचना दी। मौके पर पहुंचकर उसने बिजली फंसे हुए तारों को काटकर अलग किया। बस में सवार मजदूर हाथरस जनपद के सासनी के गांव विजयगढ़ के जेएस ईंट भट्ठे पर काम कर अपने ग्रह जनपद महोबा लौट रहे थे। बस में उनके परिवार के सदस्य भी सवार थे। कुल मिलाकर 80-90 लोग इसमें बैठे थे। बस की छत पर उनका सामान रखा था।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सामान में बिजली के तार उलझ गए। जिससे बस में करंट दौड़ने लगा। इसके बाद बस में चीख-पुकार मच गई। लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। करंट के डर से कोई बस की तरफ जाने का हिम्मत नहीं कर रहा था। अंदर बैठे यात्री करंट से छटपटा रहे थे। लोगों ने बिजलीघर पर फोन कर सप्लाई बंद कराई। इसके बाद मजदूरों व उनके बच्चों को बस से बाहर निकाला गया। झुलसे लोगों को आस-पास के लोगों ने पास के ही अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार किया गया।
विज्ञापन
उधर, इस फॉल्ट के चलते पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। जिस पर काम शुरू कराया गया। लेकिन रात भर लोगों को बिजली नसीब नहीं हुई। करीब 12 घंटे बाद शनिवार दोपहर 12 बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। घटनास्थल के आसपास रहने वाले लोगों ने इस हादसे के लिए विद्युत निगम को जिम्मेदार ठहराया है। उनका कहना है कि बाईपास के पास की अधिकांश बिजली की हाईटेंशन लाइनें पुरानी और जर्जर हो चुकी हैं। इसके अलावा यह सड़क के भी काफी पास है। ऐसे में यहां से गुजरने वाले बड़े वाहनों के साथ हमेशा बड़ी दुर्घटना का डर बना रहता है।
हमारा यह काम नहीं है कि हम हाथ में विद्युत पोल लेकर चलें। यह काम तो कार्यदायी संस्था का है जो काम नहीं कर रही हैं। इसकी वजह से एसडीओ व जेई को जनता की सुननी पड़ती है। शहर में स्थिति भयानक बनी हुई है। हमारे स्तर से जो भी प्रयास किया जा रहा है वह पर्याप्त नहीं है। अधिकारियों को सूचित कर दिया है। साथ ही कार्यदायी संस्था को नोटिस जारी कर दिए हैं। - गुलशन किशोर, एसडीओ
एसडीओ ने बस चालक के खिलाफ दी तहरीर
उपखंड अधिकारी गुलशन किशोर ने कोतवाली जलेसर में तहरीर दी है। बताया कि विद्युत उपकेंद्र मुहल्ला हथौड़ा के एसएसओ को दूरभाष पर सूचना मिली थी कि कटरा चुंगी जलेसर में बस के चालक द्वारा एलटी लाइन की विद्युत केबलों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। मौके पर पहुंचे जहां स्थानीय लोगों ने बताया कि बस द्वारा केबलों को तोड़ा गया है। जिससे नगर की विद्युत व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई।